Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भाजपा की सहयोगी शिवसेना कर्नाटक विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी 

NULL

08:36 PM Apr 01, 2018 IST | Desk Team

NULL

मुम्बई : शिवसेना के सांसद संजय राउत ने आज यहां कहा कि कर्नाटक में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने गठबंधन सहयोगी भाजपा के खिलाफ लगभग60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पूर्व शिवसेना गोवा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में हुए चुनावों में भाजपा के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े कर चुकी है।

राउत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि हमारी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने जा रही है और इसी के तहत हमने कर्नाटक में भी अकेले चुनाव लड़ने का निर्णयकिया है। हम लगभग50-60 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन हम महाराष्ट्र एकीकरण समिति( एमईएस) का समर्थन करेंगे जो महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच विवादित क्षेत्रों में रहने वाले मराठी लोगों का प्रतिनिधित्व करती है।

पार्टी के एक प्रस्ताव में ठाकरे ने घोषणा की थी कि शिवसेना वर्ष2019 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी।  महाराष्ट्र वर्तमान में कर्नाटक में स्थित बेलगाम, कारवार और लगभग800 गांवों को उसे सौंपने की मांग कर रहा है। उसका दावा है कि इन स्थानों पर मराठी बोलने वाले लोगों का प्रभुत्व है। राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से कर्नाटक के विवादित क्षेत्रों में भाजपा के लिए प्रचार नहीं करने की भी अपील की।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article