Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Rajasthan की जालोर सीट से भाजपा के लुंबाराम की बड़ी जीत, वैभव गहलोत हारे

05:53 PM Jun 04, 2024 IST | Pannelal Gupta

Rajasthan: भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लुंबाराम की जालोर लोकसभा सीट बड़ी जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार वैभव गहलोत को 2,01,543 मतों से हराया।

Highlights

Rajasthan: भाजपा के लुंबाराम की बड़ी जीत

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लुंबाराम की जालोर लोकसभा सीट बड़ी जीत हुई है। चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा उम्मीदवार लुंबाराम को कुल 7,96,783 मत जबकि वैभव गहलोत को 5,95,240 मत मिले। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का यह दूसरा लोकसभा चुनाव था।

Rajasthan: 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीत

लुंबाराम ने कांग्रेस के उम्मीदवार वैभव गहलोत को 2,01,543 मतों से हराया। साल 2019 का लोकसभा चुनाव वह जोधपुर सीट से लड़े थे जहां भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें 2,74,440 मतों से हरा दिया था। वर्ष 2019 के आम चुनाव में जालोर सीट पर भाजपा के देवजी पटेल ने कांग्रेस के रतन देवासी को 2,61,110 मतों से हराया था।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article