Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

BJP का घोषणा पत्र Vs Congress का न्याय पत्र, दोनों में क्या है अंतर

04:50 PM Apr 14, 2024 IST | Ayush Raj
bjp vs congress

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने अपने घोषणापत्र जारी कर दिए हैं। दोनों ही दलों द्वारा अपने अपने घोषणापत्र में जनता से कई वायदे किये हैं, आज आपको हम उन दोनों दलों के किये कुछ प्रमुख वायदें के बारे में बताते है और बताने का प्रयास करते है कि मूल अंतर क्या है।

 

Highlights :

कांग्रेस के न्याय पत्र में क्या है प्रमुख बातें..

कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्ट्रो में इस बार सामाजिक न्याय की बात करते हुए ये वादा किया है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो वो 5 वर्षों में 30 लाख सरकारी नौकरियां बाँटेंगी। वही कांग्रेस के मेनिफेस्ट्रो में जातिगत जनगणना की भी बात कही है उनका कि आने वाले समय अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो वो पूरे देश में जातिगत जनगणना करवाएगी। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र अनुसूचित वर्ग और एसटी वर्ग के स्कॉलरशिप को दोगुना करने का भी वादा किया है।

यह भी पढ़ें .. आंबेडकर जयंती के अवसर पर AAP नेताओं ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

बीजेपी के संकल्प पत्र की बड़ी बातें..

बीजेपी द्वारा जारी संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगले पांच वर्षों के लिए गरीबों के लिए मुफ्त राशन का वादा किया गया है। इसके साथ ही पेपर लीक जैसे मामलो को रोकने के लिए कानून बनाने का वादा भी शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक की मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगी। भाजपा के इस संकल्प पत्र में नियमित भर्तियों को लेकर भी बता कही गयी हैं अब देखना होगा की किस पार्टी के घोषणा पत्र पर जनता भरोसा जताती है हुए किसे 2024 का प्रमुख नेता चुनती हैं

युवाओ पर दोनों दलों ने दिया है विशेष ध्यान..

इस बार दोनों ही दलों के मेनिफेस्ट्रो में युवाओ पर अधिक ध्यान दिया है। जहाँ बीजेपी ने युवाओं के कौशल को बढ़ने के लिए my bharat लांच किया है जिसे अब बढ़ाने पर जोर दिया है वही परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए भी बातें की कही गयी हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने भी कई वादें किये है जिसमें ३० लाख रिक्त पड़ी पदों को भरना सबसे प्रमुख बात है

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article