देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, करनाल से मनोहर लाल खट्टर को टिकट
07:33 PM Mar 13, 2024 IST | Sagar Kapoor
भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें हिमाचल के हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। इसके अलावा नॉर्थ मुंबई से लिस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और नागपुर से नितिन गडकरी का नाम है। लिस्ट में हरियाणा के निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टटर का भी नाम है जो करनाल सीट से चुनाव लड़ेंगे। सूची में 10 राज्यों के 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
Advertisement
त्रिवेंद्र सिंंह रावत को हरिद्वार से टिकट दिया गया
भाजपा की दूरी सूची में त्रिवेंद्र सिंंह रावत को हरिद्वार से टिकट दिया गया है। तेजस्वी सूर्या को बेंग्लौर साउथ से मैदान में उतारा गया है। बीड़ से पंकजा मुंडे, गढ़वाल से अनिल बलूनी, त्रिपुरा से प्रीती सिंंह देव वर्मा, अंबाला से बंतो कटारिया, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंंह, पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।दो दिन पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर मंथन किया गया था। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि भाजपा कभी भी दूसरी सूची जारी कर सकती है। इससे पहले पार्टी 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है।
Advertisement
Advertisement
First list of BJP candidates for ensuing General Elections 2024 to the Parliamentary Constituencies of different states finalised by BJP CEC. 1/4 pic.twitter.com/xrhDyW65PC
— BJP Central Media (@BJPCentralMedia) March 2, 2024
Advertisement

Join Channel