For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

BJP का Congress मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, इस नेता को लेकर बढ़ा हंगामा

07:39 PM Dec 09, 2023 IST | R.N. Mishra
bjp का congress मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन  इस नेता को लेकर बढ़ा हंगामा

भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार के काले धन को संरक्षण देने के खिलाफ शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी भी दी। इसके साथ ही भाजपा ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू की सदस्यता राज्य सभा से निलंबित करने की मांग करते हुए कांग्रेस से भी साहू को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की।

Highlights Points

  • दिल्ली में भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन
  • कांग्रेस सांसद धीरज साहू की सदस्यता राज्य सभा से निलंबित करने की मांग
  • कांग्रेस सांसद धीरज साहू के प्रतिष्ठानों से सैकड़ो करोड़ रुपए नगद बरामद होने के बाद हंगामा

आज अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस: अमित मालवीय
इस मसले पर भाजपा ने शनिवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन किया है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने इसे सोनिया गांधी के जन्मदिन से जोड़ते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस है और आज ही करप्शन की दुकान की मालकिन का जन्मदिन भी। यह महज़ संयोग है! दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के प्रतिष्ठानों से सैकड़ो करोड़ रुपए नगद बरामद होने के बाद भी कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर निशाना साधते हुए शनिवार को अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ रहे दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड्स लगा कर रोकने का प्रयास किया। लेकिन, भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे तब दिल्ली पुलिस ने सचदेवा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और तुगलक रोड थाने ले गई, जहां से उन्हें कुछ समय बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया।

कांग्रेस सांसद के प्रतिष्ठानों पर अभी भी नोटों की काउंटिंग चल रही: वीरेन्द्र सचदेवा
प्रदर्शन में सचदेवा के साथ-साथ रामवीर सिंह बिधूड़ी, मनोज तिवारी और रमेश बिधूड़ी के अलावा दिल्ली से भाजपा के अन्य सांसद, विधायक एवं प्रतिनिधि भी शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस सांसद के प्रतिष्ठानों पर अभी भी नोटों की काउंटिंग चल रही है और यह संख्या 300 करोड़ रुपए के ऊपर हो जायेगी। जिस भ्रष्टाचार की रीति को जवाहर लाल नेहरू ने शुरू किया था, उसी रीति को राहुल गांधी भी आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सांसद धीरज साहू को लेकर कांग्रेस या सोनिया गांधी या राहुल गांधी अपनी चुप रहने की मजबूरी नहीं बता पा रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व बताए कि आखिर उसने एक ऐसे व्यक्ति को, जो दो बार लोक सभा का चुनाव हार चुका था, तीन बार से राज्य सभा सांसद के तौर पर भेजने का काम क्यों किया ? उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि धीरज साहू की सदस्यता राज्य सभा से निलंबित हो और कांग्रेस उन्हें पार्टी से बाहर करें। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि कम समय में इतने लोगों का इकट्ठा होना इस बात का गवाह है कि अब दिल्ली की जनता भी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना मन बना चुकी है और आज तो यह राहुल गांधी के खिलाफ इकट्ठा हुए हैं, लेकिन, वह समय दूर नहीं जब केजरीवाल पर लगे आरोप सच साबित होंगे और हम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर इकट्ठा होंगे।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है कि आखिर कौन कितना अधिक भ्रष्टाचार कर सकता है। प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह सारा पैसा मोदी सरकार को गिराने और हराने के लिए इकट्ठा किया गया था, लेकिन देश की 140 करोड़ जनता चट्टान की तरह मोदी के साथ खड़ी है और विपक्ष को कभी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होने देगी।

राजस्थान CM की रेस से बाहर हुए महंत बालकनाथ, सोशल मीडिया पर कही ये बड़ी बात

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×