Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भाजपा का छत्तीसगढ़ में आदिवासी कार्ड, विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

04:40 PM Dec 10, 2023 IST | Divyanshu Mishra

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी विष्णु देव साय को सौंपने का फैसला किया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

HIGHLIGHTS

 

90 सीटों वाली विधानसभा में उसके 54 उम्मीदवार विजयी

राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला था और 90 सीटों वाली विधानसभा में उसके 54 उम्मीदवार विजयी हुए थे। उसके बाद से ही राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी चर्चाएं जोरो पर थी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित मुख्यमंत्री चयन के लिए तय की गए तीन सदस्य रायपुर पहुंचे और उन्होंने विधायकों से एक-एक कर बातचीत करने के बाद बैठक भी की। पर्यवेक्षकों और विधायकों की बैठक के बाद विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला हुआ है। भाजपा ने राज्य में बड़ा आदिवासी कार्ड खेला है। विष्णु देव राज्य के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और कई बड़ी जिम्मेदारियां का निर्वहन कर चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article