W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

फिर बढ़ रहा नशे का काला कारोबार, नोएडा में दो अलग-अलग मामलों में गांजा तस्कर गिरफ्तार

07:08 PM Nov 07, 2023 IST | Rakesh Kumar
फिर बढ़ रहा नशे का काला कारोबार  नोएडा में दो अलग अलग मामलों में गांजा तस्कर गिरफ्तार

नशे का काला कारोबार लगातार बढ़ रहा है। अब पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इन तस्करों को गिरफ्तार करने की कवायद फिर शुरू कर दी है। मंगलवार को नोएडा के दो अलग-अलग थानों में एक-एक तस्कर गिरफ्तार किए गए और उनके पास से कुल 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

गांजा तस्कर अभियुक्त ललित कुमार को गिरफ्तार किया गया  

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर 63 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर अभियुक्त ललित कुमार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
दूसरे मामले में थाना सेक्टर 113 पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर 113 नोएडा पुलिस ने गांजा तस्कर अभियुक्त दानिश को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी कम उम्र के हैं और ज्यादा मुनाफे के चक्कर में नशे के कारोबार को कर रहे हैं।

Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×