Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में विस्फोट, एक घायल

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले राजौरी में रविवार को रहस्यमयी विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया।

11:19 PM Apr 24, 2022 IST | Desk Team

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले राजौरी में रविवार को रहस्यमयी विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया।

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले राजौरी में रविवार को रहस्यमयी विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, यह विस्फोट रात करीब आठ बजे प्रीतम सिंह नामक व्यक्ति के घर के बाहर कोटरांका क्षेत्र के बुधल-शाहपुर में हुआ। विस्फोट से कुछ घंटे पहले ही यहां एक शादी समारोह आयोजित किया गया था।
Advertisement
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। विस्फोट में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
 
 
Advertisement
Next Article