Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, एक कैदी छुरा लगने से घायल

12:56 PM Jun 06, 2024 IST | Yogita Tyagi

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के सदस्यों के बीच हुई झड़प में एक कैदी छुरा लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी हितेश को घायल अवस्था में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि जेल के अंदर बुधवार को सुबह करीब सवा ग्यारह बजे गोगी गिरोह के सदस्य हितेश और टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो अन्य सदस्यों के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने ली मामले की जानकारी

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि बर्फ तोड़ने वाली छेनी जैसे धारदार हथियार से हितेश पर हमला किया गया था। पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया, बुधवार को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की ओर से हरी नगर पुलिस थाने को सूचना मिली थी कि तिहाड़ जेल से एक जख्मी व्यक्ति को अस्पताल लाया गया है। इस सूचना के आधार पर, स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा, हितेश पर हमला करने वालों के नाम गौरव लोहार और गुरिंदर बताए गए हैं। अभी तक हमलावरों के पहचान की पुष्टि नहीं हुई है, इसकी जांच अभी जारी है। हितेश को चोटें आईं थी और उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हितेश 2019 से जेल में बंद

अधिकारी ने बताया कि हितेश साल 2019 से जेल में है, जबकि गौरव और गुरिंदर पर हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा चल रहा है। पुलिस उपायुक्त ने आगे कहा, जख्मों को देखते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। गैंगस्टर ताजपुरिया की पिछले साल मई में इसी जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article