For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Blouse Design for Festival: एक्ट्रेस रकुल प्रीत के ग्लैमरस ब्लाउज आपके लुक में लगाएंगे चार चांद

01:30 AM Nov 03, 2024 IST | Priya Mishra
blouse design for festival  एक्ट्रेस रकुल प्रीत के ग्लैमरस ब्लाउज आपके लुक में लगाएंगे चार चांद

बॉलीवुड की ब्यूटिफुल एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने लुक्स के लिए भी हमेशा से ही सुर्खियों में रहती हैं। रकुल उन चुनिंदा एक्ट्रेसेज में से हैं जो वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ ही इंडियन वियर पहनना भी काफी पसंद करती हैं।

साड़ी के सिंपल लुक में ग्लैमर का तड़का लगाना रकुल अच्छे से जानती हैं। यही कारण है कि वे ब्लाउज में बोल्ड पैटर्न ट्राई करती हैं। उन्होंने सिंपल बनारसी साड़ी के साथ ब्रॉड स्ट्रैप वाला डीप नेक ब्लाउज कैरी किया।

सीक्वेंस साड़ी इन दिनों ट्रेंड में है। इसके साथ रकुल ने लॉ कट वाला कट स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया है। यह ब्लाउज आपको बहुत ही गॉर्जियस लुक देगा। इसे कॉफिडेंस के साथ वियर करके आप भी रकुल जैसा लुक पा सकती हैं।

इस फेस्टिव सीजन में अगर आप ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो रकुल के इस ब्लाउज डिजाइन को चुन सकती हैं। ये बनारसी साड़ी के साथ परफेक्ट लगेगा। इस हाई नेक पैटर्न ब्लाउज के बैक नेक में बटन के साथ डिफरेंट कट यूज किया गया है।

वी नेक पैटर्न ​इन दिनों ट्रेंड में है। उसके साथ अगर आप स्लीवलेस ब्लाउज कैरी करती हैं तो यह आपको ग्लैमरस लुक देगा। रकुल ने अपने साड़ी लुक को स्टाइलिश दिखाने के लिए इस पैटर्न को अपनाया है।

अगर आप बहुत ज्यादा डीप नेक ब्लाउज वियर नहीं करना चाहती हैं तो फिर आप रकुल के इस ब्लाउज डिजाइन को फॉलो कर सकती हैं।

ब्लाउज के फ्रंट नेक के साथ ही उसका बैक नेक भी काफी इंपोर्टेंट होता है। रकुल ने बैक नेक में डीप वी कट अपनाया है। वहीं फ्रंट नेक को डीप कट में अपनाया है।

ब्रालेट ब्लाउज बॉलीवुड में काफी ट्रेंडिंग है। ​रकुल ने भी इसे अपनाया है। हालांकि उन्होंने इस ब्लाउज को बहुत शॉर्ट पैटर्न पर नहीं रखा है। ऐसे में यह काफी स्टाइलिश के साथ ही सोबर भी लग रहा है।

ब्रालेट ब्लाउज बॉलीवुड में काफी ट्रेंडिंग है। ​रकुल ने भी इसे अपनाया है। हालांकि उन्होंने इस ब्लाउज को बहुत शॉर्ट पैटर्न पर नहीं रखा है। ऐसे में यह काफी स्टाइलिश के साथ ही सोबर भी लग रहा है।

इस फेस्टिव सीजन में कुछ बोल्ड और ट्रेडिशनल दोनों एक साथ वियर करना चाहती हैं तो रकुल का यह नेट ब्लाउज बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। बोटल ग्रीन कलर के लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने इस ब्लाउज को कैरी किया है।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज हमेशा से ही ट्रेंड में रहता है और बॉलीवुड डीवाज का यह फेवरेट स्टाइल है। इस बार अगर आप भी कुछ बोल्ड वियर करने का मन बना चुकी हैं तो इस पैटर्न को फॉलो कर सकती हैं।

रकुल का यह ब्लाउज डिजाइन काफी अलग है, क्योंकि इसकी स्ट्रैप का पैटर्न काफी यूनिक है। सीक्वेंस वर्क का यह ब्लाउज रकुल के लुक में चार चांद लगा रहा है।

कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो कटवर्क स्टाइल का यह ब्लाउज बेस्ट है। अक्सर साड़ियों और लहंगे के साथ ब्लाउज के लिए एक पैटर्न आता है, लेकिन हम उसे ठीक से यूज नहीं कर पाते।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Priya Mishra

View all posts

Advertisement
×