टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

BMW पर करीब 1 करोड़ डॉलर का जुर्माना

BMW की करीब कारों के इंजन में आग लगने की घटनायें सामने आयी। मंत्रालय ने पाया वाहनों के एग्जॉस्ट गैस रिसर्क्युलेशन कूलर में वाल्व की खराबी आग लगने की वजह है।

12:30 PM Dec 25, 2018 IST | Desk Team

BMW की करीब कारों के इंजन में आग लगने की घटनायें सामने आयी। मंत्रालय ने पाया वाहनों के एग्जॉस्ट गैस रिसर्क्युलेशन कूलर में वाल्व की खराबी आग लगने की वजह है।

सियोल : दक्षिण कोरिया ने BMW की गाड़ियों के इंजन में आग लगने की घटनाओं को लेकर उस पर 99 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। साथ ही उस पर शिकायतों पर कथित रूप से ढिलाई बरतने पर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दक्षिण कोरिया ने सोमवार को यह बात कही।

Advertisement

दक्षिण कोरिया के परिवहन मंत्रालय की समिति पांच महीने की जांच-पड़ताल के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि जर्मनी की कार निर्माता कंपनी BMW  ने तकनीकी खामियों को छुपाने की कोशिश की और इंजन में आग लगने की घटनायें सामने आने के बाद कारें वापस लेने में ढिलाई भी बरती।

इस साल की शुरुआत में BMW की करीब 40 कारों के इंजन में आग लगने की घटनायें सामने आयी थी। मंत्रालय ने पाया कि वाहनों के एग्जॉस्ट गैस रिसर्क्युलेशन (ईजीआर) कूलर में वाल्व की खराबी आग लगने की वजह है। BMW ने आग की घटनाओं पर माफी मांगी थी।

साथ ही उसने जुलाई और अक्टूबर में 65 विभिन्न मॉडलों के 172,000 वाहनों को वापस भी मंगाया था। कंपनी की दक्षिण कोरियाई इकाई ने कहा कि मंत्रालय के निष्कर्ष कंपनी के आकलन के अनुरूप ही हैं। ईजीआर कूलर्स में कूलेंट का रिसाव आग की वजह है। कंपनी ने मंत्रालय के आरोप पर सीधे-सीधे कोई जवाब नहीं दिया।

Advertisement
Next Article