For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

BMW ने लॉन्च की 2025 रेंज की नई बाइक, जानें दमदार फीचर्स

03:47 AM Nov 01, 2024 IST | Pannelal Gupta
bmw ने लॉन्च की 2025 रेंज की नई बाइक  जानें दमदार फीचर्स

बीएमडब्लू ने अपनी दो बाइक BMW M 1000 RR और S 1000 RR को ग्लोबल लेवल पर पेश किया है.

इन दोनों बाइक को नए इंजन पावर के साथ ही कई शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं।

इन दोनों को ही कॉस्मेटिक और मैकेनिकल अपग्रेड के साथ लाया गया है। जिसकी वजह से यह पहले से ज्यादा पावरफुल हो गई है।

दोनों का इंजन माउंट नया है और थ्रॉटल में अब छोटा स्ट्रोक दिया गया है।

इसमें डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल दी गई है, जिसमें एक्सीलेरेशन ड्रिफ्ट के लिए स्टीयरिंग एंगल सेंसर के जरिए से एक नया स्लाइड कंट्रोल फंक्शन दिया गया है।

ब्रेकिंग ड्रिफ्ट के लिए स्टीयरिंग एंगल सेंसर के जरिए से नया ब्रेक स्लाइड असिस्ट फ़ंक्शन के साथ ABS प्रो और ABS प्रो सेटिंग स्लिक भी दिया गया है।

इसके अलावा बाइक में नए फेयरिंग डिजाइन के साथ नए M विंगलेट हैं और फेयरिंग, फ्रंट व्हील कवर और इंजन स्पॉइलर प्लास्टिक के बनाए गए हैं।

BMW Motorrad ने ग्लोबल मार्केट में BMW M 1000 और BMW S 1000 की 2025 रेंज को पेश किया है।

इसमें 215 bhp पर अधिक पावर जनरेट करने की क्षमता दी गई है, जो पहले से 5 bhp अधिक है। इसके पीछे का कारण बाइक के इंजन को फिर से मॉडिफाई करना है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×