Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

BMW ने भारतीय बाजार में लॉन्च की मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक SUV iX1 LWB

BMW iX1 LWB सिंगल चार्ज में देगी 531KM की रेंज

06:09 AM Jan 23, 2025 IST | Himanshu Negi

BMW iX1 LWB सिंगल चार्ज में देगी 531KM की रेंज

जर्मन की कार निर्माता कंपनी BMW ने BMW iX1 LWB EV को भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह गाड़ी मेड इन इंडिया के तहत बनाई गई है। BMW ने इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को AUTO EXPO 2025 में शोकेस किया था। कंपनी का दावा है कि BMW iX1 LWB इलेक्ट्रिक गाड़ी सिंगल चार्ज में 531KM की रेंज देगी। BMW iX1 LWB की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 50 लाख रूपये है।

Advertisement

BMW iX1 LWB की बैटरी

BMW iX1 LWB इलेक्ट्रिक गाड़ी में 66.4kwh का बैटरी पैक दिया है जो सिंगल चार्ज में 531KM की रेंज देगी। यह इलेक्ट्रिक गाड़ी 240bhp का पावर और  250nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि BMW iX1 LWB मात्र 8.5 सेंकेड में 100km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है साथ ही बैटरी को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

BMW iX1 LWB के फीचर और डिजाइन

BMW iX1 LWB में 18 इंच के Alloy wheel, 3d Led लाईट्स, पैनारोमिक सनरूफ, क्लाईमेट कंट्रोल, 10.7 इंच की बड़ी इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, Adjustable sports सीट जैसे फीचर दिए गए है। वहीं सुरक्षा के लिए 8 एयरबैग, ADAS और Parking brake दिए गए है। दमदार फीचर के साथ गाड़ी का लुक भी काफी शानदार है।

Advertisement
Next Article