Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Animal से पहले इन फिल्मों में नेगेटिव रोल से फैंस का दिल जीत चुके हैं Lord Bobby

09:01 AM Jan 27, 2024 IST | Ritika Jangid

एक्टर बॉबी देओल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बॉबी का जन्म 27 जनवरी 1969 को मुंबई में हुआ था। वे दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के छोटे बेटे हैं। उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बरसात से किया था। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और कई हिट फिल्में भी दी लेकिन फिर वह अचानक से इंडस्ट्री से गायब हो गए।

Advertisement

जिसके बाद सलमान खान ने उनका कमबैक रेस 3 में कराया। हाल ही में उन्हें संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था। इसमें बॉबी देओल नेगेटिव रोल में दिखे थे। उनके इस रोल को लोगों से खूब प्यार मिला। उनका रोल केवल कुछ मिनट का था लेकिन छोटे से रोल में ही लॉर्ड बॉबी ने सारी लाइमलाइट ले ली। बता दें, इस फिल्म से पहले भी बॉबी देओल नेगेटिव किरदारों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर ऐसे ही कुछ किरदारों के बारे में जानते है।

बादल

अभिनेता बॉबी देओल के भले ही अपने करियर की शुरुआत रोमांटिक हीरो के रूप में की हो। लेकिन, जल्द ही उन्होंने इस छवि को छोड़ते हुए 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'बादल' से अपना खलनायक अवतार लोगों को दिखाया था। बता दें, इसमें उन्होनें आतंकवादी का किरदार निभाया था।

बिच्छू

इसके बाद बॉबी देओल 2000 में आई फिल्म 'बिच्छू' में नेगेटिव रोल में दिखें थे। इस फिल्म में उन्होंने ‘जीवा’ का रोल निभाया था। जो गलत लोगों की ओर से बार-बार हो रहे अत्याचारों से परेशान होकर गलत राह पकड़ लेता हैं। हालांकि फैंस को उनका रोल पसंद आया था।

शाका लाका बूम-बूम

इसके बाद अभिनेता 2007 में रिलीज हुई 'शाका लाका बूम-बूम' में भी नेगेटिव रोल में नजर आएं थे। जिसमें वो एक संगीतकार के रोल में थे। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रणौत भी स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं।

आश्रम

फिल्म ही नहीं बल्कि बॉबी देओल ने ओटीटी प्लेफॉर्म पर रिलीज हुई सीरीज 'आश्रम' में अपने नकारात्मक रोल से लोगों का दिल जीत लिया था। सीरीज में बाबा निराला के किरदार ने सिर्फ बॉबी को ओटीटी का किंग बना दिया। इस रोल में बॉबी ने अपनी एक्टिंग से ऐसी जान डाली की हर कोई उनकी तारीफ करते हुए नजर आया। इसके तीनों ही सीजन सुपरहिट रहे हैं।

लव हॉस्टल

2022 में रिलीज हुई 'लव हॉस्टल' में भी बॉबी देओल खूंखार विलेन के किरदार में नजर आएं। वहीं बात करें 'एनिमल' की तो इस फिल्म में बॉबी देओल मुश्किल से दस मिनट नजर आए। लेकिन, अबरार के किरदार से पूरी महफिल लूट ले गए। रणबीर कपूर के किरदार की बराबर ही उन्हें भी इस फिल्म में प्यार मिला है।

Advertisement
Next Article