For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Karnataka गोदाम में फंसे मजूदरों में 6 के शव बरामद, बचाव कार्य लगातार जारी

03:21 PM Dec 05, 2023 IST | Yogita Tyagi
karnataka गोदाम में फंसे मजूदरों में 6 के शव बरामद  बचाव कार्य लगातार जारी

Karnataka के विजयपुरा में मंगलवार को एक गोदाम से 6 मजदूरों के शव बरामद किए गए। Karnataka के गोदाम में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य लगातार जारी है। मृतकों की पहचान राजेश मुखिया (25), रामरिज मुखिया (29), संबू मुखिया (26), राम बालक (52) और लुखो जाधव (45) के रूप में की गई है। मरने वाले छठे मजदूर का नाम अभी तक पहचाना नहीं जा सका है।

  • कर्नाटक में मंगलवार को एक गोदाम से 6 मजदूरों के शव बरामद किए गए
  • गोदाम में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य लगातार जारी है
  • कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि, उन्हें पुलिस से इस बारे में पता चला

यह बहुत भयानक त्रासदी- मंत्री MB पाटिल

Karnataka के मंत्री एमबी पाटिल, जो विजयपुरा जिले के प्रभारी हैं, ने कहा कि उन्हें जिला आयुक्त, पुलिस और कई बड़े अधिकारियों से इस बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। बचाव अभियान की देखरेख कर रहे Karnataka के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा, यह बहुत भयानक त्रासदी है। यह हादसा तब हुआ जब दूसरे राज्यों से लोग यहां काम करने आए थे। फिलहाल पहली प्राथमिकता मजदूरों को बचाने और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने की है। मामले की जांच की बात करते हुए राज्य के उद्योग मंत्री ने कहा, घटना की जांच बाद में की जाएगी, मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा और प्रोसेसिंग प्लांट के घायलों और मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिलाने का काम करूंगा। मंत्री ने कहा कि आठ श्रमिकों की मौत हो सकती है और आगे की जानकारी ऑपरेशन पूरा होने के बाद मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×