टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

झारखंड के जंगलों में दो महिलाओं के शव मिले, हत्या की आशंका

हजारीबाग और धनबाद में शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी…

12:37 PM Jun 16, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

हजारीबाग और धनबाद में शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी…

झारखंड के हजारीबाग और धनबाद जिलों के जंगलों में दो महिलाओं के शव मिले हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है। हजारीबाग में शव गड्ढे में दबा मिला, जबकि धनबाद में शव पेड़ से लटका मिला।

झारखंड के हजारीबाग और धनबाद जिले में अलग-अलग जंगलों से रविवार को दो महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। इनमें से किसी की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि दोनों की हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना अंतर्गत सिमरिया जंगल में कुछ ग्रामीण लकड़ी चुनने गए थे। उन्होंने एक स्थान पर एक गड्ढे में महिला का शव देखा। शव के ऊपर मिट्टी डाली गई थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

जंगलों से मिला दो महिलाओं का शव

पुलिस ने महिला का शव गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बरही स्थित अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। बरही के डीएसपी अजीत कुमार विमल ने बताया कि घटनास्थल को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की अन्यत्र हत्या कर शव को जंगल में गड्ढे में फेंका गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिले के विभिन्न थानों को इस संबंध में सूचना दी गई है। दूसरी घटना धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र की है, जहां महुआटांड़ जंगल में एक पेड़ से महिला का शव लटकता पाया गया।

धनबाद में पेड़ से लटका मिला शव

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा है।टुंडी थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि शव दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। शव की स्थिति देखने से लगता है कि महिला की मौत दो से तीन दिन पहले हुई है। महिला की हत्या की गई है या फिर उसने खुदकुशी की है, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आस-पास के थानों में तस्वीरें भेजी हैं। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल असंदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article