देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं
Washington DC में भारतीय दूतावास के अधिकारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला
09:19 PM Sep 20, 2024 IST | Shubham Kumar
Washington DC: अधिकारियों ने यहां बताया कि भारतीय दूतावास का एक अधिकारी यहां मिशन परिसर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। अधिकारियों ने यहां ये जानकारी दी।
Advertisement

Advertisement
स्थानीय पुलिस और ख़ुफ़िया एंगल से होगी जांच
स्थानीय पुलिस और खुफिया सेवा फिलहाल दो दिन पहले हुई इस घटना की जांच कर रही है, जिसमें आत्महत्या की संभावना भी शामिल है। भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “अत्यंत खेद के साथ हम यह सूचित करना चाहते हैं कि भारतीय दूतावास के एक सदस्य का 18 सितंबर 2024 की शाम को निधन हो गया। हम पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत भेजने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों और परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।”
Advertisement
मृतक का डिटेल नहीं किया जाएगा जारी
इसमें का गया, “परिवार की गोपनीयता की चिंता के कारण मृतक के बारे में अतिरिक्त विवरण जारी नहीं किया जा रहा है। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं।” इसमें और कोई विवरण नहीं दिया गया।
Advertisement

Join Channel