Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

देह व्यापार का भंडाफोड़

NULL

10:19 AM Oct 27, 2017 IST | Desk Team

NULL

घरौंडा: करनाल-पानीपत सर्विस लेन पर एक नीजि होटल में देह व्यापार का भंडाफोड हुआ है। पुलिस की छापेमारी से होटल में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने होटल पर छापेमारी कर दो दर्जन महिलाओं व पुरूषों को हिरासत में ले लिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गुरूवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि करनाल-पानीपत सर्विस लेन पर स्थित नई अनाज मंडी गेट के सामने एक नीजि होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। थाना प्रभारी ने अपने कर्मचारियों को नकली ग्राहक बनाकर होटल पर भेजा। उन्होंने होटल की संचालिका से रूम व महिला के बारे में सेटिंग की। सैटिंग होने के बाद नकली ग्राहक महिला के साथ कमरे में चला गया।

उसी समय थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ छापा मार पूरे होटल की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने एक घंटे तक होटल के सभी कमरों को छानबीन की। जिसके बाद अलग-अलग कमरों में से महिला व पुरूष मिलें। पुलिस की अचानक छापेमारी से पूरे होटल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पकड़े गए महिलाओं व पुरूषों से जानकारी भी हासिल की। बाद में पुलिस लगभग दो दर्जन महिला-पुरूषों सहित होटल की संचालिका को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले आई। जहां पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। ऐसे मामले में सुर्खियों में रहा है होटल: हाईवे पर स्थित इस होटल में देह व्यापार का यह कोई पहला मामला नही है। इससे पहले भी कई मामलों में यह होटल सुर्खियों में रहा है। लेकिन प्रशासन की ढिली कार्रवाई के कारण इस धंधे पर पूरी तरह से अंकुश नही लग पाया है। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल मालिकों में हड़कंप मच गया है।

पीछे के दरवाजे से बैठाई: पुलिस ने सभी महिलाओं को होटल के कीटी हॉल में एकत्रित किया। जिसके बाद चार गाडिय़ों को होटल के पीछे वाले रास्ते पर लगाया और एक के बाद एक सभी महिलाओं को पुलिस गाड़ी में बैठाकर पुलिस थाने लाया गया।

Advertisement
Advertisement
Next Article