Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भाजपा नेता के मकान पर देह व्यापार का पर्दाफाश

भाजपा नेता के मकान पर छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। वहां से पुलिस ने छह महिलाओं समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है।

01:19 PM Mar 03, 2019 IST | Desk Team

भाजपा नेता के मकान पर छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। वहां से पुलिस ने छह महिलाओं समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है।

हरिद्वार : गंगनहर थाने की पुलिस ने गंगा एन्कलेव में भाजपा नेता के मकान पर छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। वहां से पुलिस ने छह महिलाओं समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगा एन्कलेव में एक मकान में देह व्यापार का काला कारोबार चल रहा है।

इस सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रुड़की चंदन सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर गंगनहर राजेश साह पुलिस टीम के साथ कॉलोनी में पहुंचे और मकान पर छापा मारा। टीम में महिला पुलिसकर्मी भी थी। पुलिस ने कमरे से दो युवक, दो युवतियां, दो महिलाएं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। जबकि दो महिलाएं दूसरे कमरे में बैठी हुईं मिली।

पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो उसमें आपत्तिजनक सामग्री, दवाएं और अन्य सामग्री मिली। कॉलोनी में देह व्यापार का मामला पकड़ में आने के बाद लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस मकान मालिक के खिलाफ भी किरायेदार का सत्यापन न करने पर कार्रवाई कर रही है। दूसरी ओर भाजपा नेता का कहना है कि उन्होंने मकान मंगलौर के रहने वाले एक व्यक्ति को किराए पर दिया था। इसका एग्रीमेंट उनके पास है।

उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि मकान में देह व्यापार किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में राजू उर्फ भगवानदास, संजय निवासी यमुनानगर हरियाणा, दीपक कुमार निवासी दिल्ली और अंकित निवासी रुड़की को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाएं पश्चिमी बंगाल, दिल्ली और हरियाणा की रहने वाली है। मकान के बाहर से पुलिस को एक कार भी मिली है।

– संजय चौहान

Advertisement
Advertisement
Next Article