देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Boil Eggs: सावधान! उबले अंडे लंबे समय तक स्टोर करने से हो सकती हैं ये बीमारियां
11:19 AM Jan 10, 2024 IST | Aastha Paswan
Boil Eggs : यह तो सब जानते हैं अंडों में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। कई अंडों को सुबह के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। खासकर फिटने फ्रिक लोग उबले हुए अंडों को अपने डाईट का हिस्सा बना लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, उहले अंडों को कितनी देर में खा लेना चाहिए और कितनी देर तक इसे स्टोर कर सकते हैं।
Advertisement
Highlights
Advertisement
- कई गुणों से भरपूर है उबले हुए अंडे
- कितनी देर में खाएं उबले अंडे
- ऐसे करें उबले हुए अंडे को स्टोर
अंडा पोषण और प्रोटीन से भरपूर होता है। ठंडा हो या गर्म अंडा सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। अंडा को ठीक तरीके से स्टोर करना चाहिए। रेफ्रिजरेट या फ्रीज करना चाहिए। लेकिन सवाल यह है, कि आपको उबले हुए अंडे कितनी देर में खा लेना चाहिए? ज्यादातर लोग नाश्ते में अंडा खाना पसंद करते हैं। अंडा को उबालकर तो कुछ लोग ऑमलेट खाना पसंद करते हैं। आज हम उबले हुए अंडे के बारे में बताएंगे कि उबला हुआ अंडा कितनी देर में खा लेना चाहिए?
Advertisement
कई गुणों से भरपूर है उबले हुए अंडे
सेहत के लिए अंडा अच्छा माना जाता है। यह कई सारे पोषक तत्व से भरपूर होता है। साथ ही यह शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखता है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, Vitamin-A, B6, B12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं। सख्त उबले हुए अंडे प्रोटीन और पोषक तत्व का अच्छा सोर्स माना जाता है। नाश्ते से लेकर स्नैक्स तक में अंडा सबसे शानदार है।

कितनी देर में खाएं उबले अंडे
अंडे को ज्यादा वक्त तक फ्रेश रखने के लिए फ्रीज में रखा जाता है। बता दें कि सख्त उबले हुए अंडे को आप 5-7 दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं और आराम से इसे खा सकते हैं। इस तरह उबले अंडे खाने से सेहत पर साइड इफेक्ट्स नहीं होता।

ऐसे करें उबले हुए अंडे को स्टोर
अगर आप अंडा नरम उबालते हैं, तो इस 2 दिन के अंदर खा लेना चाहिए। उबालने के दौरान अगर अंडे का शेल्फ टूट जाए, तो उसे 2-3 दिन के अंदर खा लेना चाहिए। ऐसे अंडे को ज्यादा वक्त तक स्टोर करके नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे उनका PH बदल जाता है। फिर इसमें से बदबू आने लगती है। अंडे उबालने बाद उसे ठंडे पानी में रख दें, जब ठंडा हो जाए तो उसे साफ कपड़े से साफल करके पानी अच्छे से सुखाने के बाद फ्रीज में रख दे। इससे अंडे में बैक्टीरिया नहीं होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement

Join Channel