W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दीपिका पादुकोण ने अपनी बहन अनीशा के लिए दिया ये खूबसूरत मैसेज, तस्वीर की शेयर

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी बहन अनीशा पादुकोण के लिए एक बहुत ही खूबसूरत संदेश को शेयर किया है। ये पोस्ट उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और दीपिका के अपनी बहन के लिए इस प्यार को देखकर फैंस काफी तारीफ भी कर रहे है।

10:49 AM Jul 18, 2019 IST | Ujjwal Jain

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी बहन अनीशा पादुकोण के लिए एक बहुत ही खूबसूरत संदेश को शेयर किया है। ये पोस्ट उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और दीपिका के अपनी बहन के लिए इस प्यार को देखकर फैंस काफी तारीफ भी कर रहे है।

दीपिका पादुकोण ने अपनी बहन अनीशा के लिए दिया ये खूबसूरत मैसेज  तस्वीर की शेयर
Advertisement
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी बहन अनीशा पादुकोण के लिए एक बहुत ही खूबसूरत संदेश को शेयर किया है। ये पोस्ट उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और दीपिका के अपनी बहन के लिए इस प्यार को देखकर फैंस काफी तारीफ भी कर रहे है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें वह अनीशा के माथे को चूमते हुए नजर आ रही हैं। ‘पद्मावत’ स्टार अपनी बहन अनीशा के साथ रविवार को लंदन में विंबलडन का फाइनल देखने के लिए पहुंची।
दीपिका ने एक और तस्वीर को शेयर किया है जिसमें दोनों बहनें लग्जरी ब्रांड राल्फ लॉरेन की सफेद पोशाक में नजर आ रही है। आपको बता दें दीपिका की बहन लाइम लाइट से काफी दूर रहती है पर दीपिका से उनकी बॉन्डिंग बेहद खास है।
इस तस्वीर के कैप्शन में दीपिका ने लिखा, “खेल के इतिहास में सबसे ऐतिहासिक क्षणों में से एक के रूप में जिसे याद किया जाएगा इस बंडल ऑफ जॉय के साथ उसका गवाह बनी..”
फिलहाल दीपिका लंदन में ही फिल्म ’83’ की शूटिंग के लिए व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है और इस फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी के किरदार को निभा रही हैं।
रिलायन्स एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
 फिल्म ’83’  के अलावा दीपिका पादुकोण जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘छपाक’ में नजर आएंगी जिसमे दीपिका एसिड अटैक से पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका में नजर आएंगी। इस में दीपिका के साथ विक्रांत मेस्सी मुख्य भूमिका में है।

ये है भोजपुरी सिनेमा के पांच टॉप एक्टर, बेहद कम समय में बने है करोड़पति

Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×