Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस कर चुकी है एक ही व्‍यक्ति से 3 बार शादी, नाम सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

NULL

08:00 PM Apr 24, 2018 IST | Desk Team

NULL

बॉलीवुड में शादियों का होना और टूटना आम बात होती है वहीं आए दिन यहां कई स्‍टार शादी करते हैं और साथ ही यहां कब प्‍यार होता है कब ब्रेकअप होता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्‍होंने एक ही व्‍यक्ति से तीन बार शादी की। जी हां हम बात कर रहे हैं 11 नवंबर 1936 को जन्मी नेपाली-भारतीय अभिनेत्री माला सिन्हा की।

Advertisement

बताते चलें कि जब साठ और सत्तर के दशक में पर्दे पर हुस्न के साथ हुनर की ज़रूरत होती थी, तो माला सिन्हा को याद किया जाता था। माला ने उस दौर के सिनेमा को अपनी अदाकारी से ऐसा नवाज़ा कि आज भी वो यादों की माला का बेशक़ीमती मोती हैं। मगर, जिस मोती पर वक़्त की गर्द जम जाए, उसकी कोई क़ीमत नहीं होती।

बता दें कि माला अपने बॉलीवुड की शुरूआती फिल्में फिल्मकार अमिय चक्रवर्ती की बादशाहत तथा फिल्म आचार्य किशोर साहू की हेमलेट थी। लेकिन अफसोस की उनकी दोनों फिल्में असफल रही और माला के बारे में फिल्म इंडस्ट्री में तरह-तरह की बातें फैलने लगीं।

जिसके बाद बी.आर. बैनर तले यश चोपड़ा के निर्देशन में फिल्म आई धूल का फूल। इस फिल्म में दर्शकों ने माला का अलग रूप देखा। यश चोपड़ा के ट्रीटमेंट से माला का किरदार ऐसा उभरा कि उन्हें चारों ओर से वाहवाही मिली। इतना ही नहीं इसके बाद से ही माला ने सभी बाधाएं पार कर ली और उन्होंने नरगिस, मीना कुमारी, गीता बाली, मधुबाला, वहीदा रहमान, नूतन और वैजयंतीमाला के बीच अपना अलग मुकाम भी बना लिया।

अभिनेत्री माला सिन्हा की बहुत ही सुपरहिट फिल्में रही- गुमराह, प्यासा, नीला आकाश, धूल का फूल, दो कलियां,गीत, दिल तेरा दीवाना, अनपढ़ आदि। 100 से भी अधिक फिल्मों में इन्होंने बहुत ही अच्छा अभिनय किया। बॉलीवुड में केदार शर्मा की वजह से इन्हें आगे बढ़ने में सफलता मिली।

16 मार्च सन 1968 को अपने सह कलाकार चिदंबरम प्रसाद लोहनी से इन्होंने विवाह किया। बताया जाता है कि माला का पहला विवाह रजिस्ट्रार ऑफिस में हुआ वहीं दूसरा ईसाई विधि से और तीसरा हिंदू रीति-रिवाज से। इन्‍होंने ये तीनों विधियों से एक ही शख्‍स से शादी की। यह सब इन्होंने अपने पिता के कहने पर किया, क्योंकि इनके पिता भारतीय- नेपाली थे।

जीवन के अस्सी वसंत देख चुकीं माला सिन्हा इन दिनों मुंबई में ही रहती हैं। उनका ज़्यादातर समय अब घर पर ही गुज़रता है। 2013 में दादा साहब फाल्के अवार्ड समारोह में वो आख़िरी बार पब्लिक के बीच दिखाई दी थीं।

उनके क़रीबी बताते हैं कि वो अपनी बेटी प्रतिभा सिन्हा की नाकामयाबी के कारण निराश रहने लगी और धीरे धीरे हर चीज से दूर हो गई। ग्लैमर की रोशनी में नहाने के बाद गुमनामी में जीना बेहद तकलीफ़दायी होता है अौर ये एक सितारा ही समझ सकता है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे

Advertisement
Next Article