Bollywood Bridal Lehenga: बॉलीवुड सेलिब्रिटी के आकर्षक लहंगे को रीक्रिएट कर बिखेरे जलवा
दुल्हन का लहंगा, ये शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले जो रंग आते हैं वो हैं लाल, मेहरून, डार्क रानी रंग। लेकिन अब ये ट्रेंड चेंज हो गया है।
अब दुल्हनें अपने लुक के साथ कुछ डिफरेंट करना चाहती हैं और उनकी पसंद अब ट्रेडिशनल कलर्स से पेस्टल कलर्स की ओर शिफ्ट हो गई है।
अब दुल्हन के लहंगे के नए ट्रेंडिंग कलर्स हैं ब्लश पिंक, एम्प्रेस रोज, ऑफ व्हाइट, लाइट गोल्डन, पेस्टल पिंक और आइवरी कलर।
आपको बता दें डार्क की जगह लाइट शेड का लहंगा शादी में पहनने का चलन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी के बाद से ज्यादा ट्रेंड में आया है।
अनुष्का ने अपनी शादी में लाइट पिंक शेड का लहंगा पहना था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया।
कियारा आडवाणी ने अपनी शादी के लिए ‘एम्प्रेस रोज’ कलर का लहंगा चुना। सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए इस लहंगे में रोमन आर्किटेक्चर से प्रेरित खूबसूरत कढ़ाई की गई।
कियारा ने रोमन आर्किटेक्चर इसलिए चुना क्योंकि यह शहर उन्हें और सिद्धार्थ दोनों को पसंद है।
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया अपनी शादी के लिए फेमस डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया पेस्टल पिंक कलर का हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा चुना।
राधिका मर्चेंट ने सगाई के लिए चुना लाइट गोल्ड शेड का लहंगा। मशहूर फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए इस लहंगे पर हैवी और बारीक कढ़ाई और सीक्वेंस वर्क किया गया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे। आलिया के सिंपल दुल्हन लुक ने सभी का दिल जीत लिया।