टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

फ्लाइट में बॉलीवुड डीवा उर्वशी रौतेला और दीपिका ने किया किस, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

कई मौकों पर बॉलीवुड डीवा एक-दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करते देखी जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कंगना रनौत के साथ दिखाई दी है। अब ब्यूटीक्वीन उर्वशी बॉलीवुड की मस्तानी यानि की दीपिका पादुकोण के साथ नजर आई है।

10:12 AM Sep 23, 2022 IST | Desk Team

कई मौकों पर बॉलीवुड डीवा एक-दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करते देखी जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कंगना रनौत के साथ दिखाई दी है। अब ब्यूटीक्वीन उर्वशी बॉलीवुड की मस्तानी यानि की दीपिका पादुकोण के साथ नजर आई है।

कहा जाता है कि
बॉलीवुड में दो एक्ट्रेस कभी भी अच्छी दोस्त नहीं हो सकती है। लेकिन बदलते समय के
साथ बॉलीवुड में इसको लेकर भी लोगों की सोच बदली है। बॉलीवुड में बहुत सी एक्ट्रेस
एक-दुसरे की बेस्ट फ्रेंड है। कई मौकों पर बॉलीवुड डीवा एक-दूसरे के साथ
मस्ती-मजाक करते देखी जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कंगना रनौत के
साथ दिखाई दी थी। अब ब्यूटीक्वीन उर्वशी बॉलीवुड की मस्तानी यानि की दीपिका पादुकोण
के साथ नजर आई है।

Advertisement

दीपिका पादुकोण
इन दिनों अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त है। एक्ट्रेस के पास एक
नहीं कई फिल्में लाइन में लगी है। दीपिका पिछले कुछ दिनों से दुबई में शूटिंग कर
रही है। हाल ही में दीपिका दुबई से मुंबई आ रही थी। फ्लाइट में एक्ट्रेस की
मुलाकात उर्वशी रौतेला से हुई। उर्वशी ने इस दौरान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट
की जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दोनों
की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। फोटो वायरल होने की वजह भी बहुत
खास है। दरअसल वायरल तस्वीर में उर्वशी रौतेला दीपिका को किस करती नजर आ रही है। फैंस
को दोनों एक्ट्रेस की बॉन्डिंग काफी भा रहा है। भाए भी क्यों ना तस्वीर में
,
उर्वशी दीपिका के गाल पर किस करती हुई दिखाई दे
रही है। वहीं दीपिका अपनी प्यारी सी मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं। दीपिका और
उर्वशी ब्लैक आउटफिट बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

आपको बता दें कि
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर उर्वशी संग तस्वीर को शेयर तो नहीं किया है। लेकिन एक्ट्रेस
ने अपने इंस्टा पर फिल्म पठान को लेकर अपडेट जरुर दिया है। दीपिका ने इंस्टा पर एक
फोटो शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी कि पठान के लिए डबिंग जारी है। इस पोस्ट के
साथ उन्होंने कैप्शन में बताया कि कार्य प्रगति पर है।

Advertisement
Next Article