India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं न्यू मॉम Gauahar Khan, तीन दिन बाद दिखाई 'शहजादे' की पहली झलक

11:22 AM May 14, 2023 IST
Advertisement
इस साल का मदर्स डे बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान के लिए स्पेशल और यादगार बन गया है। एक्ट्रेस ने 10 मई को उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया है। गौहर और उनके पति  जैद दरबार ने पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर दी थी। तभी से फैंस कपल के न्यू बॉर्न बेबी को देखने के लिए बेताब थे। इसी गौहर और जैद को पहली बार अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ स्पॉट किया गया।
एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया  है जिसमें गौहर और जैद अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, गौहर और उनके पति को हॉस्पिटल के बाहर बेटे के साथ स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस बेटे को सीने से लगाई दिखीं। गौहर खान ने अपने पहले बच्चे के जन्म के तीन दिन बाद पैप्स को अपनी झलक दिखाई। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे को सफेद शॉल से कवर रखा था।
व्हाइट टी-शर्ट और ग्रीन पेंट पहने गौहर काफी प्यारी लग रही थीं। उनके फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। दूसरी तरफ, उनके पति जैद ब्लैक टी-शर्ट और येलो पेंट पहने दिखे। इस दौरान कपल ने पेप्स के सामने स्माइल करते हुए खूब पोज दिए। सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस के बेटे की झलक दिखाई नहीं दे रही है। गौहर और जैद के फेस पर उनके पहले बच्चे के आने की खुशी साफ दिकाई दे रही है।

हाल ही में जैद दरबार ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें उनका बेटा उनकी उंगली पकड़े नजर आ रहा है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी सबसे बड़ी दुआ. मैं ईश्वर का बहुत आभारी हूं, इसे संभव बनाने के लिए। मैं अपनी सुंदर और मजबूत पत्नी का बहुत आभारी हूं, जिसने मुझे हमारे नन्हे शहजादे के लिए पिता होने का ये तोहफा दिया। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने सभी माध्यमों से अपना प्यार और शुभकामनाएं भेजीं, हम वास्तव में की गई हर प्रार्थना की सराहना करते हैं। सभी को बहुत प्यार, कृपया हमें एक परिवार के रूप में आशीर्वाद देना जारी रखें।’
गौहर खान और जैद दरबार ने अपने परिवार में नए सदस्य का स्वागत करने के उत्साह को पोस्ट के जरिए साझा किया था। तभी से उनके चाहने वालों और सेलेब्स ने बधाई देनी शुरू कर दी। फिलहाल फैंस को बेबी बॉय के नाम का इंतजार है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी गौहर खान सोशल मीडिया पर एक्टिव थी और अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर कर रही थी। गौहर की तस्वीरों पर उनके चाहने वाले दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं।
Advertisement
Next Article