India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आलिया भट्ट ने अपना संडे बेटी राहा संग किया एन्जॉय, शेयर की फोटो

02:12 PM May 27, 2024 IST
Advertisement

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर फैंस संग शेयर की है, जिसमें उनको जेन कोवेन-फ्लेचर द्वारा बेबी बी काइंड पढ़ते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में आलिया अपनी बेटी को गोद में लिए सोफे पर लेटी हुई नजर आ रही हैं।

HIGHLIGHTS

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा इंडस्ट्री की सबसे फेमस और पसंदीदा स्टारकिड्स में से एक है। जब भी आलिया राहा से जुड़ा कोई भी पोस्ट शेयर करती हैं या मिडिया में उनकी झलक शेयर होती है तो फैंस राहा पर प्यार लुटाए बिना नहीं रह पाते। आलिया भट्ट अक्सर ही फैंस के साथ अपनी प्यारी सी बेटी की झलक शेयर करती रहती हैं। ऐसे ही आलिया ने एक बार फिर राहा और अपनी एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस मां-बेटी के इस क्यूट मोमेंट पर प्यार लुटा रहे है।

आलिया और राहा का क्यूट मोमेंट

फोटो देख के पता चलता है कि आलिया भट्ट ने ये संडे घर पर अपनी बेटी राहा के साथ बिताया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर साझा की, जिसमें अभिनेत्री को जेन कोवेन-फ्लेचर द्वारा बेबी बी काइंड पढ़ते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में आलिया अपनी बेटी को गोद में लिए सोफे पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। राहा, सफेद टी-शर्ट पहने हैं और सफेद-गुलाबी कंबल में लिपटी हुई, ध्यान से कहानी सुन रही हैं। हालाँकि तस्वीर में राहा का फेस नहीं दिखाई दे रहा है।

फोटो देख फैंस ने किये ढेर सरे लाइक्स

बेहद क्यूट और दिल को छू लेने वाली इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई फैंस ने आलिया और राहा की इस क्यूट फोटो पर कमैंट्स भी किये है। यही नहीं दोनों की इस खूबसूरत तस्वीर पर अब तक लाखों लाइक्स भी आ चुके हैं। बता दे कि आलिया भट्ट ने 2022 में रणबीर कपूर के साथ अपनी बेटी राहा कपूर का इस दुनिया में स्वागत किया था।

आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

आलिया भट्ट की शेयर की गयी इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'ये आज की इंटरनेट की सबसे क्यूट फोटो है।' तो वही एक व्यक्ति ने लिखा 'राहा और उसकी क्यूट मॉमी। सिर्फ फैंस ने ही नहीं, कई सेलिब्रिटीज ने भी आलिया-राहा की इस क्यूट फोटो पर प्यार बरसाया है। अगर बात आलिया के वर्क फ्रंट की करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार गैल गटोड स्टारर 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आई थीं, जो 2023 में रिलीज हुई थी। आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अभिनेत्री के पास एक-दो नहीं कई प्रोजेक्ट लाइन में हैं। आलिया आने वाले समय में तख्त, बैजू बावरा, जिगरा और ब्रह्मास्त्र 2 में नजर आएँगी।

 

 

Advertisement
Next Article