India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bipasha Basu ने पति Karan और बेटी Devi का Harmonica बजाते हुए क्यूट वीडियो किया शेयर, फैंस ने लुटाया प्यार

05:22 PM Nov 05, 2023 IST
Advertisement

बिपाशा बसु अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी देवी की कई फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देवी अपने पिता एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में पापा-बेटी दोनों हारमोनिका बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बिपाशा बसु ने शेयर किया वीडियो

बिपाशा बसु ने शनिवार को अपने पति एक्टर करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पापा-बेटी की क्यूट जोड़ी हारमोनिका बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देवी ने हारमोनिका पकड़ा हुआ है और करण सिंह ग्रोवर उसे बजा रहे हैं। तभी देवी खिलखिला के हंसती है। एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा 'हारमोनिका पर हारमोनाइजिंग'।

 

 

फैंस को पसंद आया देवी का क्यूट वीडियो

पापा-बेटी का ये क्यूट वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यूजर कमेंट सेक्शन में इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'उसे अपने पिता के साथ करने के लिए बहुत सारी गतिविधियां हैं'। एक और यूजर ने लिखा 'भगवान आपकी बेटी को हमेशा आशीर्वाद दें और उसकी सभी इच्छाएं पूरी करें'। तीसरे यूजर ने लिखा 'ओह, वह बहुत प्यारी है, भगवान भला करे'। वहीं, कुछ फैंस ने देवी को क्यूट बताया।

देवी को लेकर किया था खुलासा

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एक लाइव चैट के दौरान यह खुलासा किया था कि उन्होंने देवी को आईवीएफ के जरिए जन्म दिया है। देवी के जन्म के तीन दिन बाद ही उन्हें पता चला कि उनके दिल में दो छेद हैं। जैसे ही उन्हें और करण को पता चला, दोनों यह सुनकर शॉक हो गए थे। उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को भी नहीं बताया था। इसके बाद देवी की तीन महीने में सर्जरी करनी पड़ी थी।

 

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Advertisement
Next Article