India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Boney Kapoor ने पत्नी Sridevi की मौत से जुड़े हुए किये कई खुलासे, कहा 'वो अक्सर भूखी...'

01:00 PM Oct 04, 2023 IST
Advertisement

श्रीदेवी भारतीय सिनेमा का वो चेहरा है जिसे लोग जन्मों तक याद रखेंगे। श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं। तभी भी आज भी उनके देहांत के 5 सालों बाद भी उनका जाना जैसे अभी तक कोई पचा नहीं पाया है। बॉलीवुड में उनकी कमी आज भी खल जाती है। लेकिन उनका परिवार बोनी  कपूर और उनकी दो बेटियां अभी तक उस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। श्रीदेवी के हस्बैंड और फिल्ममेकर बोनी कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पहली बार श्रीदेवी की मौत से जुड़ी कुछ बातें बताई और बताया कि कैसे अभी तक उनका परिवार उस सदमे से उबर नहीं पाया है। 

filmmaker बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी की मौत कोई नेचुरल डेथ नहीं थी। श्रीदेवी की मौत उनके स्ट्रिक्ट डाइट की वजह से हुई थी। दरअसल श्रीदेवी अक्सर ऑन स्क्रीन अच्छा दिखने के लिए भूखी रहा करती थी जिसकी वजह से कई बार वो बेहोश हो जाया करती थी।

 

बोनी कपूर ने बताया की श्रीदेवी का  जाना बिलकुल भी नेचुरल नहीं था। उनका जाना एक एक्सीडेंटल डेथ ही था। श्रीदेवी का देहांत दुबई में उनके एक फैमिली फंक्शन में हुआ था। श्रीदेवी कई दिनों से कोई स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो कर रही थी जिसकी वजह से उनका bp लो  रहता था। वह बाथरूम में गयी और bp लो होने की वजह से वह बेहोश हो कर बाथटब में गिर गयी और उनकी हेल्प के लिए कोई नहीं आ सका, क्योंकि बाकी लोग फंक्शन में बिजी थे। 

प्रोडूसर बोनी कपूर ने आगे बताया की श्रीदेवी हमेशा से अच्छा दिखने और बॉडी को मेन्टेन करने के लिए हर वक़्त भूखी रहा करती थी। उन्होंने कहा जब से उनकी श्रीदेवी से शादी हुई थी तब से कई बार श्रीदेवी अपनी भूक के कारन बिहोश हो जाया करती थी।

बोनी ने आगे बताया की उन्होंने ने बातें कभी किसी से नहीं शेयर की क्यूंकि जब दुबई में श्रीदेवी की मौत हुई उस वक़्त बोनी से करीब 48 घंटे तक पूछताछ  चली थी।  यहाँ तक कि  lie detector tests भी किये गए थे जिसकी वजह से वो इन सब के बारे में किसी से बात नहीं करना चाहते थे। बाद में बोनी कपूर को किसी दुबई के अफसर ने ही बताया कि  उनके ऊपर इंडियन मीडिया का प्रेशर है इसलिए वो उनके साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं। 

 

Advertisement
Next Article