India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Elvish Yadav का आलीशान सा आशियाना हुआ तैयार, चार मंजिला इमारत देख रह जाएंगे दंग

11:07 AM Aug 29, 2023 IST
Advertisement
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एलवीश यादव आज किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं। यूट्यूबर ने आज अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली हैं। आज लाखों की संख्या में एलवीश के चाहने वाले हैं। बिग बॉस के भी घर में एलवीश ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वोटिंग के मामले में भी यूट्यूबर ने इतिहास रच दिया था। ऐसे में बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद फैंस एलवीश से जुडी हर छोटी से छोटी अपडेट जानने के लिए बेहद उत्सुक दिखते हैं। ऐसे में अब एलवीश यादव से जुडी एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। 
दरअसल एलवीश यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जहां वो अपने फैंस को अपनी लाइफ से जुडी हर छोटी से छोटी अपडेट देते रहते हैं। ऐसे में अब एल्विश यादव ने अपने फैंस को नए घर की झलक दिखाई है। बिग बॉस में एल्विश यादव ने खुलासा किया था कि उनका नया घर बन रहा है। शो से निकलकर अब एल्विश यादव अपने नए घर आए हैं। उन्होंने घर का एक-एक कौना फैंस को दिखाया है। जिसे देखने के बाद फैंस को अपनी आंखों पर भरोसा कर पाना मुश्किल हो रहा हैं। 
एल्विश यादव ने अपना नया ब्लॉग नए घर पर बनाया है, जिसमें यूट्यूबर ने घर का हर कौना दिखाया है। एल्विश का नया घर चार मंजिल का है। बाहर से ये घर काफी लग्जरी लग रहा है। बता दे की एलवीश के घर में लम्बे समय से कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। ऐसे में अब एलवीश का घर लगभग तैयार होता हुआ ही दिख रहा हैं। एल्विश यादव ने अपने नए घर में मां-पापा के लिए अलग फ्लोर तैयार करवाया है। इस फ्लोर में सिर्फ उनका कमरा और किचन एरिया होगा।

बता दे की एलवीश ने अपने घर के हर एक कोने को बड़े ही प्यार से संजोया हैं। वो कमरा चाहे एलवीश यादव का हो या फिर उनके मां-पापा हैं। सभी को बड़े ही खूबसूरती के साथ डिज़ाइन किया गया हैं। उन्होंने अपने घर का किचन एरिया भी दिखाया, जो मां के रूम के बगल में ही है। 
इस किचन एरिया में हर क्लासी चीज को जोड़ा जाएगा। बता दे की एलवीश यादव ने बिग बॉस ओटीटी के इस दूसरे सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिए हैं। जहां बिग बॉस के इहितास में एलवीश पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने शो की ट्रॉफी अपने नाम की हैं। 
Advertisement
Next Article