India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर फैंस को मिली खुशखबरी, VD 14 का हुआ ऐलान

03:05 PM May 09, 2024 IST
Advertisement

पुष्पा फेम निर्माता राहुल सांकृत्यायन ने विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज। निर्माता राहुल अभिनेता विजय को लेकर वीडी14 बनाने जा रहे है जिसकी जानकारी उन्होंने फैंस को दे दी है । इस खबर को सुनकर फैंस बेहद उत्सुक नज़र आ रहे हैं।

HIGHLIGHTS

विजय के जन्मदिन पर फैंस को मिली खुशखबरी

मूवी स्टार विजय देवरकोंडा का आज जन्मदिन है और इस मौके को और भी खास बना दिया है पुष्मा फेम निर्माता राहुल सांकृत्यायन ने। उन्होनें विजय के साथ एक नई फिल्म की घोषणा कर दी है । राहुल ने कुछ ही मिनटों पहले विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर नई फिल्म का एलान किया है। उन्होंने विजय के फैंस को उनके जन्मदिन के अवसर पर एक बड़ा सरप्राइज दिया है। पुष्मा फेम निर्माता राहुल, अभिनेता विजय को लेकर 'वीडी14 शापित भूमि की कथा' बनाएंगे। बताया जा रहा है कि यह एक ऐसी कहानी होगी, जिसे ना कभी किसी ने सुना होगा और ना पहले कभी देखा होगा। इस खबर से विजय के फैंस बेहद उत्साहित हैं।

क्या है फिल्म 'वीडी 14- शापित भूमि की कथा'

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के फैन्स पिछले काफी वक्त से उनकी अपकमिंग फिल्म VD14 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे थे। फिल्म के मेकर्स ने विजय के जन्मदिन के मौके पर आज इस फिल्म का ऐलान कर दिया है। पुष्पा फेम निर्माता राहुल सांकृत्यायन ने विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर शेयर करते हुए इसकी अनाउंसमेंट की है। विजय के फैन्स खुशी से झूम उठे हैं। फिल्म का नाम 'वीडी 14- शापित भूमि की कथा' है। इस फिल्म में लीड रोल के लिए राहुल सांकृत्यायन ने विजय देवरकोंडा को फाइनल कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की कहानी एक दम अलग होगी, जिसे ना पहले कभी किसी ने देखा होगा और ना ही सुना होगा।

राहुल सांकृत्यायन का एक्स पर पोस्ट

निर्माता-निर्देशक राहुल सांकृत्यायन ने कुछ ही घंटों पहले मैत्री मूवीज के एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म के नाम के साथ विजय देवरकोंडा को उनके जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं देते हुए, एक्स अकाउंट पर लिखा, ''महाकाव्य लिखे नहीं जाते हैं, वे वीरों के खून से रचे जाते हैं।'' इसके साथ ही इस पोस्ट पर लिखा है ''प्रेजेंटिंग वीडी 14- द लेजेंड ऑफ द कर्स्ड लैंड। हैप्पी बर्थ डे देवरकोंडा।'' इस फिल्म का निर्देशक राहुल सांकृत्यायन करेंगे और इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवीज के तहत किया जाएगा। साथ ही फिल्म के मेन लीड के रूप में विजय देवरकोंडा दिखेंगे।

Advertisement
Next Article