India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

'रामायण' में असली सोने से बनेंगे लंकापति रावण के कपड़े, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

10:17 AM May 21, 2024 IST
Advertisement

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण में रावण के किरदार को हूबहू दिखाने के लिए नई खबर सामने आ रही है। बता दें मेकर्स ने रावण के कॉस्ट्यूम को सोने से बनवाने की बात कही है। हल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुईं जिसमें रणबीर कपूर श्रीराम के रोल में और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आईं।

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड में बनी रहती है। फिल्म से जुड़ी अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। यह कन्फर्म है कि रणबीर कपूर, श्रीराम और साई पल्लवी, माता सीता के रोल में होंगी। इसके अलावा लंकापति रावण के रोल को लेकर एक अपडेट सामने आई है।

रावण के रोल में सोने के कपड़े पहनेंगे यश

रावण सोने की लंका पर राज करता था और वहां का राजा था। इसलिए फिल्म में रावण बनने वाले यश भी असली सोने के कपड़े पहनेंगे। उनका लिबास असली सोने से तैयार किया जाएगा। साथ ही ये भी जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म के लिए यश फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस कर रहे हैं। वह अपने किरदार के लिए 15 किलो वजन बढ़ाएंगे।

जानें कौन निभाएगा कौन सा किरदार

'रामायण' फिल्म से अब तक जो जानकारी और तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें कैकेयी के रोल के लिए लारा दत्ता और राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल नजर आएंगे। फेमस डिजाइनर्स रिम्पल-हरप्रीत फिल्म के स्टार्स के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करेंगे।

Advertisement
Next Article