India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Mumbai: सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता का 87 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

01:19 AM Sep 19, 2024 IST
Advertisement

Mumbai: बॉलीवुड के फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया पर टूटा दुखों का पहाड़। उनके पिता म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत 18 सितंबर की शाम को हुआ। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। हिमेश के पिता का अंतिम संस्कार आज मुंबई के जुहू में स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

लंबे वक्त से थे बीमार

हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया 87 साल के थे और बढ़ती उम्र की समस्याओं के अलावा कई और बीमारियों से पीड़ित थे। कहा जा रहा है कि हिमेश के पिता को सांस में तकलीफ लेने में दिक्कत हुई। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उनके इंतकाल की खबर आई। हालांकि वो अस्पताल में कब से भर्ती थे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

19 सितंबर को जुहू में होगा अंतिम संस्कार

विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार आज  जुहू में किया जाएगा। इसकी जानकारी फैशन डिजाइनर वनिता थापर ने दी। उन्होंने बताया कि विपिन रेशमिया के पार्थिव शरीर को आज यानी गुरुवार की सुबह घर लाया जाएगा। वह बोलीं, 'मुझे बहुत दुख हो रहा है। मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मैं फ्लैशबैक में चली गई। 20 साल पुराना रिश्ता था। वह कमाल के थे। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब था। वह म्यूजिक का बारीकी से ध्यान रखते थे। फोन पर हिमेश होता था, को उसे बोलते थे कि मैंने ये धुन ढूंढी है। या हिमेश का फोन आता था कि पापा ऐसा करो। तो वो बताते थे कि इसमें ये चीज होनी चाहिए।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article