For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अनंत-राधिका के रिसेप्शन में Nita Ambani ने मीडिया से कही ये बात, तेजी से वायरल हुआ Video

10:55 AM Jul 15, 2024 IST | Anjali Dahiya
अनंत राधिका के रिसेप्शन में nita ambani ने मीडिया से कही ये बात  तेजी से वायरल हुआ video

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शानदार अंदाज में हुई। शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पूरा अंबानी परिवार छाया रहा। नीता अंबानी से लेकर श्लोका अंबानी खास और स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। बीते दिन ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया गया। इसमें पूरा बॉलीवुड शरीक हुआ। इस फंक्शन के बीच नीता अंबानी ने मीडिया से बातचीत की और उन्हें शुक्रिया कहा। Nita Ambani का विनम्र अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिस तरह से उन्होंने मीडिया से बात करते हुए धन्यवाद कहा, उसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि Nita Ambani इतनी सफलता के बाद भी जमीन से जुड़ी हुई हैं। अब इनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शानदार अंदाज में हुई
  • नीता अंबानी से लेकर श्लोका अंबानी खास और स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं
  • इस फंक्शन के बीच नीता अंबानी ने मीडिया से बातचीत की और उन्हें शुक्रिया कहा

नीता अंबानी ने आखिर क्या कहा

नीता अंबानी ने मीडिया से बात करते हुए उन्हें खास तरीके से धन्यवाद कहा और इसके साथ ही उन्हें न्योता भी दिया। नीता ने कहा, 'नमस्ते, आप सब इतने दिन से मेरे अनंत और राधिका की शादी के लिए आए हैं इसलिए आप सभी को तहे दिल से धन्यवाद। ये शादी का घर है और आप हमारे जश्न का हिस्सा बने, इसके लिए आपके धैर्य और हमे समझने के लिए धन्यवाद और ये शादी का घर है, कुछ भी भूल हो गई हो तो माफ कर देना। उम्मीद करती हूं कि आपका पूरा ध्यान रखा गया है। आप सभी को कल के लिए इनवाइट मिल गया होगा तो आपको कल हमारे मेहमान बनकर आना है, हम ख्याल रखेंगे। हमें आपका इंतजार रहेगा कि आप अपने परिवार के साथ आएं और हम आपका स्वागत-सतकार कर सकें। शुक्रिया।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लोगों का रिएक्शन

इस दौरान नीता अंबानी ने हैवी  वर्क वाली पिंक साड़ी कैरी की थी। नीता अंबानी की साड़ी बेहद खूबसूरत थी। इसको उन्होंने डायमंड ज्वेलरी के साथ पेयर तिया था। बालों में फूलों का गजरा लगाए नीता अंबानी बेहद खूबसूरत लगीं। नीता अंबानी के इस एलिगेंट लुक की भी खूब तारीफें हो रही हैं। वैसे नीता का ये वीडियो देखने के बाद एक फैन ने लिखा, 'कितने खूबसूरत शब्दों का चयन किया है। खूबसूरत के साथ नीता अक्लमंद भी हैं। जरूरी नहीं की पैसे आने के बाद इंसान बदल जाए। सारी चींजे सोच और नीयत पर निरभर करती हैं।' वहीं अन्य शख्स ने लिखा, 'वहा, इस महिला का क्लास सच में सबसे अलग है। याद रखें दोस्तों सिर्फ अच्छे कपड़ों से क्लास नहीं तय होता बल्कि सोच से भी तय होता है। ये कितनी विनम्र और जमीन से जुड़ी हुई हैं।'

Advertisement
Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

Advertisement
×