India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Ranbir Alia Anniversary: बेहद दिलचस्प है दोनों की अजब-गजब प्रेम कहानी

01:46 PM Apr 14, 2024 IST
Advertisement

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी टाउन के फेमस कपल में से एक हैं इस कपल ने कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया और 14 अप्रैल, 2022 में सात फेरे लिए। आज 14 अप्रैल, 2024 को उनकी शादी को 2 साल पूरे होने वाले हैं शादी से पहले भी आलिया-रणबीर ने अपने रिलेशनशिप को हमेशा ओपन रखा है आलिया ने भी कॉफी विद करण में अपनी लव स्टोरी से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे। आलिया ने रणबीर कपूर से पहली मुलाकात का संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' के सेट पर हुई थी, पहली मुलाकात में ही आलिया के दिल में रणबीर ने अपनी एक खास जगह बना ली थी। अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र मूवी में पहली बार आलिया और रणबीर ने साथ में काम किया था। आलिया भट्ट ने कॉफी विद करण के सीजन 7 में अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए बताया था। एक्ट्रेस ने कहा ब्रह्मास्त्र की टीम को एक वर्कशॉप अटेंड करने जाना था। फ्लाइट में दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ और उसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की यह दोस्ती प्यार में बदल गई, सोनम कपूर की शादी हो या फिल्मफेयर अवॉर्ड जैसे कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा गया। कुछ समय बाद दोनों ने अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया, बता दें कि शादी के सात महीने बाद ही आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया था।

 

Advertisement
Next Article