Sonam Wangchuk को लेकर आमिर खान ने दिया बड़ा बयान, कहा- '3 Idiots फिल्म में रेंचो का किरदार नहीं था...'
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने आखिरकार उस लंबे समय से चली आ रही अफवाहों पर ताला लगा दिया है, जिसमें कहा जाता था कि फिल्म '3 इडियट्स' में उनका पॉपुलर किरदार 'फुंसुख वांगडू' (रैंचो) लद्दाख के इंजीनियर और एजुकेशन रिफॉर्मर सोनम वांगचुक से प्रेरित था। आमिर ने साफ शब्दों में कहा कि फिल्म की कहानी लिखे जाने के दौरान उन्हें या फिल्म की टीम को सोनम वांगचुक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान ने किया रिवील

लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (LIFF) में '3 इडियट्स' की स्क्रीनिंग के बाद ऑर्गनाइज़ किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस सेशन में आमिर खान ने इस टॉपिक पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि फिल्म और सोनम वांगचुक को जोड़ना एक गलतफहमी है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वांगचुक जिस मुद्दे के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं, उसका वह पूरी तरह समर्थन करते हैं।
सोनम वांगचूक पर आमिर खान ने क्या कहा?
आमिर ने कहा कि, "जब '3 इडियट्स' की कहानी लिखी जा रही थी, तब हम सोनम वांगचुक के बारे में नहीं जानते थे और मैं उनसे पर्सनली तौर पर भी फैमिलीयर नहीं था। लेकिन आज वह जिस मुद्दे को लेकर आवाज उठा रहे हैं, वह बेहद महत्वपूर्ण है।" उन्होंने वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर चिंता भी जताई। आमिर के मुताबिक, कई लोग चाहते हैं कि वह अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द भूखा रहने का आंदोलन खत्म कर दें।
इस दौरान आमिर खान ने अपने सह-कलाकार ओमी वैद्य के उस वायरल वीडियो पर भी रिएक्शन दिया, जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा था कि 'फुंसुख वांगडू' का किरदार उन्हीं से इन्सपायर था। आमिर ने इस दावे को गलत बताते हुए कहा कि वीडियो में ओमी ने जो बात कही, वह सच्चाई के आधार पर बिल्कुल भी सही नहीं थीं।
सोनम वांगचुक की आमिर खान को है चिंता
उन्होंने आगे कहा कि सोनम वांगचुक के योगदान और संघर्ष का सम्मान करने के लिए किसी फिल्मी किरदार का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, वांगचुक का काम अपने आप में इतना बड़ा है कि उसे किसी सिनेमाई रेफरेंस की जरूरत नहीं पड़ती। बता दें कि सोनम वांगचुक इस समय दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका यह आंदोलन NEET परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद शुरू हुआ था, वह शिक्षा व्यवस्था में 'ट्रांसपेरेंसी, जवाबदेही और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, लंबे समय से जारी अनशन का असर उनकी सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उनका वजन 8 से 9 किलोग्राम तक कम हो चुका है। इसके अलावा उनका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल भी लगातार गिर रहा है, जिससे डॉक्टरों और उनके सपोर्टर्स की चिंता बढ़ गई है।
आमिर खान ने अपने बयान के आखिर में क्या कहा?

अपने बयान के आखिर में आमिर खान ने एक बार फिर सोनम वांगचुक के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की। साथ ही उन्होंने उन तमाम लोगों की अपील का समर्थन किया, जो वांगचुक से अपने स्वास्थ्य को प्राइयोरिटी देते हुए भूख हड़ताल खत्म करने को कह रहे हैं।
Read More: Satluj Review: एक सच्ची घटना पर आधारित झकझोर देने वाली कहानी, देखें रिव्यू

Join Channel