W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Abhishek Malhan Music Video Controversy: पकड़ी गई चोरी? Fukra इंसान ने उड़ाया Samay Raina के शो का मजाक, टीज़र देख भड़के फैंस

12:39 PM Jul 08, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
abhishek malhan music video controversy  पकड़ी गई चोरी  fukra इंसान ने उड़ाया samay raina के शो का मजाक  टीज़र देख भड़के फैंस
Fukra Insaan New Music Video

फेमस यूट्यूबर और 'फुकरा इंसान' के नाम से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिषेक मल्हान एक बार फिर बड़ी चर्चा में आ गए हैं। अभिषेक के आने वाले नए म्यूजिक वीडियो का टीज़र जैसे ही रिलीज़ हुआ, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। दरअसल, इस टीजर को देखने के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के फैंस काफी नाराज हो गए हैं और इंटरनेट पर अभिषेक मल्हान को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस पूरे विवाद की असली वजह क्या है।

Advertisement

समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का उड़ाया मजाक?

अभिषेक मल्हान ने मंगलवार शाम को अपने नए म्यूजिक वीडियो की पहली झलक यानी टीजर फैंस के साथ शेयर किया। टीजर सामने आते ही समय रैना के चाहने वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फैंस का दावा है कि अभिषेक ने समय रैना के सुपरहिट शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) की पूरी तरह से नकल की है और उसका मजाक उड़ाया है। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है।

Advertisement

टीज़र में क्या है ऐसा, जिससे भड़क गए लोग?

Fukra Insaan new music video
Fukra Insaan New Music Video ( Source : Social Media

अगर बात करें इस टीज़र की, तो इसमें एक बड़ा सा स्टेज दिखाई दे रहा है, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'India's Got Patients' लिखा हुआ है। यह नाम सीधे तौर पर समय रैना के शो से मिलता-जुलता है।

Advertisement

वीडियो में अभिषेक मल्हान के साथ फेमस एक्ट्रेस अवनीत कौर भी जज की कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। कमाल की बात यह है कि पैनलिस्ट के रूप में ड्रामा क्वीन राखी सावंत और कॉमेडियन सुनील पाल भी नजर आ रहे हैं। सुनील पाल पहले भी समय रैना के साथ अपने विवाद को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। इतना ही नहीं, टीजर में जो शख्स शो होस्ट कर रहा है, उसकी आवाज और कपड़े भी बिल्कुल समय रैना जैसे ही रखे गए हैं।

'नकल' या सिर्फ मजेदार पैरोडी? सोशल मीडिया बंटा दो गुटों में

Fukra Insaan vs Samay Raina controversy
Fukra Insaan vs Samay Raina controversy ( Source : Social Media) 

समय रैना के फैंस इसे सरेआम "चीटिंग" और कॉन्सेप्ट चोरी करना बता रहे हैं। उनका कहना है कि अभिषेक सिर्फ समय के शो की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाना चाहते हैं। हालांकि, हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। अभिषेक मल्हान के सपोर्टर्स का कहना है कि यह कोई चोरी नहीं, बल्कि एक मजेदार 'पैरोडी' (मजाकिया रूप) और समय रैना के शो को एक ट्रिब्यूट है।

कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि अभिषेक ने जानबूझकर ऐसा टीजर बनाया है ताकि गाना रिलीज होने से पहले ही यह खूब सुर्खियां बटोर सके। फिलहाल, इस पूरे विवाद पर अभी तक खुद समय रैना की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Read More: Alpha Box Office Day 5: Theatres खाली… फिर भी ‘Alpha’ ने बॉक्स ऑफिस पर की दमदार कमाई, कैसे..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×