W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Alpha Box Office Day 5: Theatres खाली... फिर भी 'Alpha' ने बॉक्स ऑफिस पर की दमदार कमाई, कैसे?

11:51 AM Jul 08, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
alpha box office day 5  theatres खाली    फिर भी  alpha  ने बॉक्स ऑफिस पर की दमदार कमाई  कैसे
Alpha Box Office Day 5

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की मच-अवेटेड फिल्म 'ऐल्फा' (Alpha) का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल है। यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला लीड वाली यह फिल्म दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में बुरी तरह नाकाम साबित हो रही है। हालांकि, फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं, लेकिन जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वो बेहद डरावने हैं।

Advertisement

फिल्म अपने भारी-भरकम बजट को निकालने के लिए भी तड़प रही है। सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर आई भयानक गिरावट के बाद अब यह फिल्म फ्लॉप होने के कगार पर पहुंच गई है। आइए आपको बताते हैं इस फिल्म का पूरा डे-वाइज कलेक्शन।

Advertisement

सोमवार को आई 70% की ऐतिहासिक गिरावट, सस्ते टिकटों के सहारे रेंग रही है 'ऐल्फा'

Alpha Box Office Day 5
Alpha Box Office Day 5 ( Source : Social Media

फिल्म 'ऐल्फा' की शुरुआत ही बेहद ठंडी रही थी। वीकेंड में जैसे-तैसे फिल्म ने थोड़ा-बहुत बिजनेस किया, लेकिन पहले सोमवार (मंडे टेस्ट) को तो फिल्म का बॉक्स ऑफिस पूरी तरह क्रैश हो गया। वीकेंड के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में 70% की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया। सोमवार को फिल्म सिर्फ 3.85 करोड़ रुपये पर सिमट गई।

Advertisement

इसके बाद फिल्म के मालिकों ने अपनी लाज बचाने के लिए एक नया तरीका निकाला। मल्टीप्लेक्सों में स्ट्रेटेजिक रूप से टिकटों के दाम घटाए गए और भारी डिस्काउंट दिया गया। इस तिकड़म की वजह से मंगलवार (5वें दिन) फिल्म की कमाई में 10% का मामूली उछाल आया और इसने 4.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। लेकिन यह बढ़त सिर्फ सस्ते टिकटों की वजह से है, जनता के क्रेज की वजह से नहीं। 5 दिनों में देश के भीतर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन महज 42.10 करोड़ रुपये ही हो सका है।

YRF खुद सस्ते टिकट बेचकर बढ़ा रहा है आंकड़े, क्या छू पाएगी 100 करोड़ का आंकड़ा?

Alpha Box Office Day 5
Alpha Movie ( Source: Social Media) 

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि सिनेमाघरों में भीड़ न होने के बाद भी जो यह कमाई दिख रही है, वो यशराज फिल्म्स (YRF) की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। सोमवार को जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी, तो मेकर्स ने अपनी साख बचाने के लिए पूरे देश के मल्टीप्लेक्सों में टिकटों के दाम बहुत ज्यादा घटा दिए।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या फिल्म अपना बजट निकाल पाएगी? रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये के आसपास है। फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 42.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं अगर भारत में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 50.23 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है।

फिल्म को हिट की कैटगरी में शामिल होने के लिए अभी कम से कम 30 करोड़ रुपये की और जरूरत है। जानकारों का कहना है कि अगर फिल्म को अपना बजट पार करना है, तो हर दिन कम से कम 5 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई बनाए रखनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अगले हफ्ते नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिससे 'ऐल्फा' के स्क्रीन्स कम हो सकते हैं।

विदेशों में 'ऐल्फा' का जलवा, ओवरसीज कलेक्शन ने बचा ली मेकर्स की लाज

Alpha Movie Worldwide Collection
Alpha Movie Worldwide Collection ( Source : Social Media) 

आपको बता दे भारत में भले ही फिल्म को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही हो, लेकिन विदेशों में रहने वाले भारतीय दर्शकों को आलिया और शरवरी का एक्शन अवतार खूब पसंद आ रहा है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो मेकर्स के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है।

मंगलवार को फिल्म ने विदेशों से 1.25 करोड़ रुपये बटोरे। इसी के साथ फिल्म का टोटल विदेशों (ओवरसीज) कलेक्शन अब 19.80 करोड़ रुपये हो गया है। अगर वर्ल्डवाइड (दुनियाभर) की बात करें तो 'ऐल्फा' 5 दिनों में कुल 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ से शुरुआत की थी, जिसके बाद शनिवार को 11.50 करोड़ और रविवार को 13.25 करोड़ रुपये कमाए थे। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या नया रिकॉर्ड बनाती है।

Read More: Seher Hone Ko Hai 08 July 2026 Spoiler Alert: ‘हम तो बोझ हैं…’ रोते हुए इंशा ने क्यों कहा ऐसा? क्या माहिद..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×