W3Schools
Advertisement

Awarapan 2 Poster: पोस्टर चोरी के फेर में फंसी Emraan Hashmi की 'Awarapan 2', यूजर्स बोले- 'यह तो हॉलीवुड की कॉपी है'

इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) का पोस्टर और ट्रेलर विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि इसका पोस्टर हॉलीवुड सीरीज 'होमलैंड' (Homeland) से कॉपी किया गया है। जानिए सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस और फिल्म से जुड़ी पूरी जानकारी।
01:16 PM Aug 08, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) का पोस्टर और ट्रेलर विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि इसका पोस्टर हॉलीवुड सीरीज 'होमलैंड' (Homeland) से कॉपी किया गया है। जानिए सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस और फिल्म से जुड़ी पूरी जानकारी।
awarapan 2 poster  पोस्टर चोरी के फेर में फंसी emraan hashmi की  awarapan 2   यूजर्स बोले   यह तो हॉलीवुड की कॉपी है
Awarapan 2 Poster

इमरान हाशमी के फैंस के लिए बीता दिन बेहद खास रहा, जब उनकी मच अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया। लगभग दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद 'शिवम पंडित' के आइकॉनिक किरदार में इमरान की वापसी देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन ट्रेलर के साथ ही एक नया विवाद भी खड़ा हो गया है। फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर थंबनेल सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे कॉपी-पेस्ट का टैग देना शुरू कर दिया है।

Advertisement

भीड़ में मुड़े इमरान और याद आ गई हॉलीवुड सीरीज 'होमलैंड'

Awarapan 2 Poster
Awarapan 2 Poster ( Source: Social Media)

जैसे ही 'आवारापन 2' का ऑफिशियल पोस्टर और पोस्टर आर्ट सामने आया, नेटिजन्स की नजरों ने इसमें से एक बड़ी सिमिलरिटीज पकड़ ली। यूजर्स का कहना है कि यह पोस्टर फेमस अमरीकी थ्रिलर सीरीज 'होमलैंड' (Homeland) के पोस्टर से हूबहू मिलता-जुलता है।

Advertisement

'होमलैंड' के पोस्टर में लाल रंग के कपड़ों में लिपटी एक महिला भीड़ के बीच पीछे मुड़कर देखती है। ठीक इसी कॉन्सेप्ट को 'आवारापन 2' के पोस्टर में अपनाया गया है, जहां लोगों की भीड़ के बीच इमरान हाशमी पीछे मुड़ते नजर आ रहे हैं। इस सिमिलरटीज के सामने आते ही रेडिट और एक्स (ट्विटर) पर दोनों तस्वीरों की तुलना होने लगी और वो वायरल हो गईं।

Advertisement

19 साल बाद लौटे 'शिवम पंडित', लेकिन डिजाइन पर उठ गए गंभीर सवाल

पोस्टर पर हो रही ट्रोलिंग को देखकर इमरान हाशमी के फैंस चुप नहीं बैठे और उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि जितना विवाद दूसरी फिल्मों में चल रहा है, उससे कहीं ज्यादा वीडियो और रील्स तो लोगों ने 'आवारापन 2' के पोस्टर के साथ बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दी हैं। फैंस ने साफ शब्दों में कहा, "हर छोटी बात पर रोना बंद करो! फिल्म में 'शिवम पंडित' का क्रेज असली है और इस बज के आगे पोस्टर विवाद कुछ भी नहीं है।"

साल 2007 में आई मोहित सूरी की फिल्म 'आवारापन' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। फिल्म के गानों से और इमरान हाशमी की एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया था। अब 'आवारापन 2' के साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर इस लिगेसी को आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि, ट्रेलर की फुटेज और कहानी की तारीफ तो हो रही है, लेकिन प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किए गए विजुअल आर्ट ने फैंस को थोड़ा निराश कर दिया है। लोगों का कहना है कि जब कहानी और किरदार इतने ओरिजिनल हैं, तो पोस्टर्स के लिए ओरिजिनल आइडिया क्यों नहीं इस्तेमाल किया गया?

14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म, दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में

Awarapan 2 Release Date
Awarapan 2 Release Date ( Source: Social Media) 

फिल्म को नितिन कक्कड़ डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे विशेष भट्ट बना रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। विवादों के बावजूद फिल्म को लेकर बज काफी हाई है और फैंस इमरान को एक बार फिर एक्शन-ड्रामा अवतार में देखने के लिए बेताब हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब देखना यह होगा कि क्या मेकर्स इस पोस्टर विवाद पर अपनी कोई सफाई पेश करते हैं या नहीं।

Read More: Bigg Boss 20 Confirmed Contestants: Jannat Zubair से लेकर Mr. Faisu तक, इस बार बिग..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×