W3Schools
Advertisement

Badshah Isha Rikhi Divorce: सामने आई Badshah और Isha के तलाक की इनसाइड स्टोरी, इस 1 वजह से अलग हुए दोनों के रास्ते

फेमस रैपर बादशाह (Badshah) और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिक्खी (Isha Rikhi) ने शादी के सिर्फ 5 महीने बाद ही अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर तलाक (Divorce) की ऑफिशियल कन्फर्मेशन की है। जुलाई से ही दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आ रही थीं, जिसके बाद अब दोनों ने चुप्पी तोड़ते हुए प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है।
10:40 AM Sep 01, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
फेमस रैपर बादशाह (Badshah) और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिक्खी (Isha Rikhi) ने शादी के सिर्फ 5 महीने बाद ही अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर तलाक (Divorce) की ऑफिशियल कन्फर्मेशन की है। जुलाई से ही दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आ रही थीं, जिसके बाद अब दोनों ने चुप्पी तोड़ते हुए प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है।
badshah isha rikhi divorce  सामने आई badshah और isha के तलाक की इनसाइड स्टोरी  इस 1 वजह से अलग हुए दोनों के रास्ते
Badshah Isha Rikhi Divorce

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस रैपर बादशाह की पर्सनल लाइफ को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मार्च 2026 में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिक्खी के साथ गुप्त रूप से शादी के बंधन में बंधे बादशाह का रिश्ता अब खत्म हो चुका है। शादी के सिर्फ 5 महीने बाद ही दोनों ने ऑफिशियल तौर पर तलाक का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

अक्सर अपनी बीट्स पर पूरी दुनिया को नचाने वाले बादशाह की पर्सनल जिंदगी में आई इस दरार ने फैंस को तगड़ा झटका दिया है। दोनों ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जैसा पोस्ट शेयर कर अपने रास्ते अलग करने की बात कबूली है।

Advertisement

'आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं', पोस्ट शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

Badshah Isha Rikhi Divorce
Badshah Isha Rikhi Divorce ( Source: Social Media)

सोमवार देर रात बादशाह और ईशा रिक्खी ने अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक जॉइंट नोट जारी किया। इस नोट में साफ लिखा था कि दोनों ने बहुत सोच-समझकर और आपसी सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है।

Advertisement

बादशाह ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैं और ईशा रिक्खी आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं और अपनी जिंदगी में अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ रहे हैं। यह फैसला एक-दूसरे के प्रति पूरे सम्मान के साथ लिया गया है। हम आप सभी से गुजारिश करते हैं कि इस मुश्किल वक्त में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।" इसके साथ ही उन्होंने फैंस और मीडिया से अपील की कि इस रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या अंदाज़ा न लगाए जाएं।

जुलाई से ही आ रही थीं रिश्ते में खटास की खबरें

Badshah Second Marriage Ending
Badshah Second Marriage Ending ( Source: Social Media)

वैसे तो शादी को सिर्फ 5 महीने हुए थे, पर जुलाई से ही दोनों के अलग होने की चर्चा शुरू हो गई थी। उस वक्त ईशा रिक्खी ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'हर तूफान एक सीख देता है।' इस पोस्ट के बाद से ही फैंस अंदाज़ा लगा रहे थे कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

इसके अलावा ईशा की मां पूनम रिक्खी के सोशल मीडिया पोस्ट ने भी इस आग में घी डालने का काम किया था, जहां उन्होंने 'कर्मा' और रिश्तों को लेकर कई गहरी बातें शेयर की थीं। तभी से माना जा रहा था कि दोनों अलग हो रहे हैं, और अब दोनों ने खुद इस बात को सच बता दिया है।

आपको बता दें, दोनों के अलग होने की मेन वजह उनके जीवन को देखने का अलग नज़रिया और सोच का मेल न खाना रहा। बादशाह ने अपनी पोस्ट में बताया कि छोटी-छोटी बातें धीरे-धीरे बड़ी होने लगी थीं, इसलिए रिश्ते को जबरदस्ती खींचने की बजाय दोनों ने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया।

वहीं, ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले ही जुलाई 2026 में ईशा रिक्खी की एक पोस्ट से इस बात का इशारा मिल गया था। ईशा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह अपने पति के रुतबे, नाम और पावर से काफी दबाव महसूस कर रही थीं। उन्होंने साफ किया था कि उनका शांत रहना मजबूरी थी, सहमति नहीं।

पहली शादी भी नहीं रही सफल, अब दूसरी बार भी टूटा दिल

Badshah previous marriage Jasmine Masih
Badshah previous marriage Jasmine Masih ( Source: Social Media)

यह बादशाह की दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी रचाई थी। हालांकि, साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया था। पहली शादी से बादशाह की एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है।

पहली शादी टूटने के बाद बादशाह की जिंदगी में ईशा रिक्खी की एंट्री हुई थी और दोनों ने बेहद सादे अंदाज में शादी की थी। लेकिन अफसोस, यह रिश्ता भी लंबे समय तक टिक नहीं सका और सिर्फ 5 महीनों के भीतर ही दोनों का तलाक हो गया। फिलहाल ईशा रिक्खी के 'बिग बॉस 20' में शामिल होने की चर्चाएं भी काफी तेज हैं।

Read MoreHanuman Ansh Movie: क्या Neem Karoli Baba ही हैं Neeb Karori Baba? ‘हनुमान अंश’ से..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×