बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की टक्कर, जानें ‘हैवान’, 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' में किसने मारी बाजी?
Box Office Report: सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी फिल्में दर्शकों को अट्रेक्ट करती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' को बॉक्स ऑफिस पर जहां धीमी शुरुआत मिली है, तो वहीं 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' का जलवा लगातार जारी है। तो आइए जानते हैं शनिवार के दिन इन तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा:
1. ‘हैवान’ की धीमी शुरुआत

11 सितंबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार और सैफ अली खान की थ्रिलर फिल्म 'हैवान' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के आंकड़े कुछ इस तरह हैं:
ओपनिंग डे: ₹3 करोड़
दूसरा दिन (शनिवार): ₹2.50 करोड़
कुल नेट कलेक्शन: ₹5.50 करोड़
कुल ग्रॉस कलेक्शन: ₹6.60 करोड़
ओवरसीज कलेक्शन: ₹2.00 करोड़ (दूसरे दिन ₹1 करोड़)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹8.60 करोड़
2. ‘मिर्जापुर द मूवी’ का शानदार प्रदर्शन

अगर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर 'मिर्जापुर द मूवी' की बात करें तो ये सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के 9 दिन पूरे होने के बावजूद इस फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है।
9वें दिन (शनिवार) की कमाई: ₹12.50 करोड़
कुल नेट कलेक्शन: ₹171.45 करोड़
कुल ग्रॉस कलेक्शन: ₹204.39 करोड़
कुल ओवरसीज कलेक्शन: ₹42.00 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹246.39 करोड़
3. बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही ‘हनुमान अंश’

थिएटर्स में रिलीज हुए 37 दिन बीत जाने के बाद भी 'हनुमान अंश' की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे बनी हुई है।
37वें दिन (शनिवार) की कमाई: ₹19.50 करोड़ (नेट)
कुल नेट कलेक्शन: ₹193.13 करोड़
कुल ग्रॉस कलेक्शन: ₹228.15 करोड़
कुल ओवरसीज कलेक्शन: ₹9.50 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹237.65 करोड़
ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि आने वाले समय में इन तीनों फिल्मों में से वो कौन सी फिल्म है जो कि बॉक्स ऑफिस पर और बेहतरीन होकर दिखाएगी।

Join Channel