Cocktail 2 Trailer is Out: एक दूल्हा और दो-दो दुल्हन, Shahid kapoor के प्यार में आपस में ही भिड़ गईं कृति और रश्मिका, देखें मजेदार 'Threesome' का कलयुगी रायता
Cocktail 2 Trailer is Out: साल 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पंटी की फिल्म 'कॉकटेल' ने सिनेमाघरों में जो तहलका मचाया था, उसकी यादें आज भी फैंस के दिलों में ताजा हैं। अब पूरे 14 साल बाद, डायरेक्टर होमी अदजानिया इस फ्रेंचाइजी का अगला मजेदार चैप्टर लेकर वापस आ चुके हैं। जी हां, मेकर्स ने फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
लेकिन इस बार कहानी में सैफ और दीपिका नहीं, बल्कि चॉकलेट बॉय शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और हुस्न की मल्लिका कृति सेनन (Kriti Sanon) की तिकड़ी नजर आने वाली है। 3 मिनट 1 सेकंड का यह ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसमें प्यार, दोस्ती और भयंकर कन्फ्यूजन का तड़का देखने को मिल रहा है।
Cocktail 2 Trailer is Out: कृति सेनन ने मजाक में कह दी ऐसी बात, उड़ गए सबके होश

ट्रेलर की शुरुआत बेहद मजेदार अंदाज में होती है। बैकग्राउंड में शाहिद कपूर की आवाज गूंजती है, जहां वह बदलते रिश्तों की गहराई और बोरियत को समझा रहे होते हैं। शाहिद कहते हैं, "जब भी कोई नया रिश्ता होता है तो वह नया होने की वजह से एक्साइटिंग लगता है। पुराने दोस्तों की कहानियां सुन-सुनकर हम पक जाते हैं, लेकिन प्यार उस फटी हुई टी-शर्ट की तरह है, जिसमें दो रात सुकून की नींद आती है। पर जब प्यार दोस्ती में बदल जाए और दोस्ती में प्यार घुस जाए... तो इससे निकलने का सिर्फ एक ही रास्ता है।"
शाहिद अपनी बात पूरी ही कर रहे होते हैं कि तभी कृति सेनन का किरदार बीच में उन्हें टोकता है और बेहद मजाकिया लहजे में कहती है— "जैसे कि एक थ्रीसम (Threesome)?" कृति का यह वन-लाइनर डायलॉग सुनते ही दर्शकों की हंसी छूट जाती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि शाहिद (कुणाल) और कृति (एली) एक दूसरे के साथ काफी खूबसूरत वक्त बिताते हैं, लेकिन शाहिद पहले ही साफ कर देते हैं कि वह उनके बॉयफ्रेंड नहीं हैं। कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब इस कपल की लाइफ में रश्मिका मंदाना (दिया) की एंट्री होती है, जो शाहिद के साथ रोमांटिक रूप से जुड़ी होती हैं।
Cocktail 2 Trailer Release: इटली की वादियों में रश्मिका ने किया शादी का प्रपोजल, पर कृति के एक तीखे डायलॉग ने बदल दिया पूरा खेल
फिल्म की शूटिंग इटली की बेहद खूबसूरत और शानदार लोकेशंस पर की गई है। ट्रेलर में तीनों स्टार्स वहां वेकेशन मनाते और मस्ती करते दिख रहे हैं। एक तरफ रश्मिका मंदाना का किरदार शाहिद कपूर को शादी के लिए प्रपोज कर देता है, जिससे ऐसा लगता है कि अब सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन कहानी इतनी सीधी कहां होती है, धीरे-धीरे कृति सेनन का किरदार भी शाहिद के प्यार में पड़ने लगता है, जिसके बाद दोस्ती और प्यार के बीच एक भयंकर जंग छिड़ जाती है।
ट्रेलर का सबसे दमदार मोड़ तब आता है जब कृति सेनन एक बेहद गहरा डायलॉग बोलती हैं- "सब अपनी-अपनी एक्सपायरी डेट के साथ आते हैं, और एक्सपायरी डेट के बाद तो दवा भी जहर बन जाती है।" इस डायलॉग के बाद फिल्म पूरी तरह से इमोशनल ड्रामे और ड्रामेटिक मोड़ में बदल जाती है। दोनों एक्ट्रेसेस के बीच शाहिद को लेकर जबरदस्त अनबन शुरू हो जाती है।
रश्मिका गुस्से में कृति से कहती हैं, "दोस्ती की कोई वैल्यू नहीं है ना तुझे?" जिस पर कृति भी पलटवार करते हुए कहती हैं, "उतने अच्छे दोस्त भी नहीं हैं।" ट्रेलर के अंत में दोनों हसीनाएं आपस में लड़ती दिखती हैं कि शाहिद की दुल्हन कौन बनेगी, और बेचारे शाहिद बीच में फंसे नजर आते हैं।
Kriti Sanon Cocktail 2: 'तुम ही हो बंधु' गाने ने ताजा कीं पुरानी यादें, 19 जून को सिनेमाघरों में मचेगा असली 'कॉकटेल' बवाल

इस ट्रेलर की एक और सबसे बड़ी यूएसपी (खासियत) इसका म्यूजिक है। जैसे ही ट्रेलर में साल 2012 का सुपरहिट गाना 'तुम ही हो बंधु' बजता है, फैंस पुरानी यादों में खो जाते हैं। मेकर्स ने इस गाने को रीक्रिएट करने के बजाय उसी ओरिजिनल फील के साथ पेश किया है, जिसे सुनकर दर्शकों का जोश दोगुना हो गया है। इसके अलावा फिल्म के तीन गाने 'जब तलक', 'माशूका' और 'तुझको' पहले ही रिलीज होकर चार्टबस्टर बन चुके हैं, जिसमें अरिजीत सिंह की आवाज में 'तुझको' गाने को लोग मास्टरपीस बता रहे हैं।
फिल्म को दिनेश विजान और लव रंजन मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि इसका म्यूजिक प्रीतम ने तैयार किया है। सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर के लुक की जमकर तारीफ हो रही है, फैंस कह रहे हैं कि शाहिद आज भी 25 साल के गबरू जवान लगते हैं। वहीं कृति सेनन के ग्लैमरस अवतार और दमदार एक्टिंग ने महफिल लूट ली है। 'कॉकटेल 2' अपकमिंग 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहिद कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड कृति को चुनते हैं या अपने प्यार रश्मिका को।

Join Channel