W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Dada The Sourav Ganguly Story First Look Out: लॉर्ड्स की बालकनी, खुली जर्सी... राजकुमार राव ने हुबहू रीक्रिएट किया 'दादा' का वो आइकॉनिक मोमेंट!

12:57 PM Jul 08, 2026 IST | Anjali Dahiya
dada the sourav ganguly story first look out  लॉर्ड्स की बालकनी  खुली जर्सी    राजकुमार राव ने हुबहू रीक्रिएट किया  दादा  का वो आइकॉनिक मोमेंट
Dada The Sourav Ganguly Story First Look Out( Source: Social Media)

क्रिकेट के 'मशहूर कप्तान' सौरव गांगुली की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। फैंस जिस मच-अवेटेड बायोपिक 'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उसे लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने 8 जुलाई (बुधवार) को सौरव गांगुली के जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को सरप्राइज देते हुए फिल्म का फर्स्ट लुक (First Look) रिलीज कर दिया है।

Advertisement

'Dada The Sourav Ganguly Story' का फर्स्ट लुक आउट

Dada The Sourav Ganguly Story First Look Out
Dada The Sourav Ganguly Story First Look Out( Source: Social Media)

बता दें कि फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में राजकुमार राव को सौरव गांगुली के उस ऐतिहासिक पल को रीक्रिएट करते हुए दिखाया गया है, जब उन्होंने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी जर्सी लहराई थी। यह पल भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार लम्हों में से एक माना जाता है। गांगुली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट के नए और बेखौफ दौर की शुरुआत का यह प्रतीक बन गया था और आज भी आत्मविश्वास, जुनून और जज्बे की मिसाल माना जाता है।

Advertisement

'Dada The Sourav Ganguly Story' कब होगी रिलीज?

Advertisement

राजकुमार राव स्टारर ‘दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करने के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। बता दें कि ये फिल्म 14 मई 2027 को एक एक्स्टेंडेड हॉलिडे वीकेंड के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'Dada The Sourav Ganguly Story' के बारे में

Dada The Sourav Ganguly Story First Look Out( Source: Social Media)
Dada The Sourav Ganguly Story First Look Out( Source: Social Media)

'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' उस शख्स की इंस्पायरिंग कहानी है, जिसने सिर्फ क्रिकेट खेला ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की तस्वीर भी बदल दी। फिल्म में एक प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर से लेकर भारत के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में शामिल होने तक का उनका सफर दिखाया जाएगा, यह कहानी उनके जज्बे, संघर्ष और मजबूत इरादों को सामने लाएगी, जिसने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी और पूरी एक पीढ़ी को इंस्पायर किया।

Also Read: Abhishek Malhan Music Video Controversy: पकड़ी गई चोरी? Fukra इंसान ने उड़ाया Samay Raina के शो का मजाक, टीज़र देख भड़के फैंस

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×