W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Dhamaal 4 Advance Booking Update: रिलीज से पहले ही 'धमाल 4' का जलवा, ओपनिंग डे पर करेगी बंपर कमाई!

06:07 PM Jul 08, 2026 IST | Anjali Dahiya
dhamaal 4 advance booking update  रिलीज से पहले ही  धमाल 4  का जलवा  ओपनिंग डे पर करेगी बंपर कमाई
Dhamaal 4 Advance Booking Update( Source: Social Media)

बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक 'धमाल' अपनी चौथी किस्त के साथ सिनेमाघरों में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' को इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक माना जा रहा है। यह फिल्म इसी शुक्रवार, यानी 10 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है।

Advertisement

फ्रेंचाइजी की तगड़ी ब्रांड वैल्यू के कारण 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों का उत्साह इस समय सातवें पीक पर है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है और उसका प्रदर्शन काफी ठंडा रहा है। ऐसे में सिनेमाघरों और ट्रेड एक्सपर्ट्स को 'धमाल 4' से बिजनेस के मामले में बहुत बड़ी उम्मीदें हैं। थिएटर में फिल्म का जादू चलने से पहले, आइए नजर डालते हैं इसकी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर और जानते हैं कि रिलीज से पहले ही इसने कितना कलेक्शन कर लिया है।

Advertisement

3,900 शोज़ लिस्टेड, 9 हजार पार जाने की उम्मीद

Dhamaal 4 Advance Booking
Dhamaal 4 Advance Booking( Source: Social Media)

रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती चरण में ही फिल्म के लगभग 3,900 शोज़ लिस्ट किए जा चुके हैं। हालांकि, अभी फाइनल शोज़ का आंकड़ा आना बाकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलीज तक पूरे भारत में इस फिल्म को 9,000 से ज्यादा शोज़ मिल सकते हैं, जो इसे एक बहुत बड़ी ओपनिंग दिलाने में मदद करेगा।

Advertisement

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 8 जुलाई की दोपहर 2 बजे तक 'धमाल 4' के पहले दिन (ओपनिंग डे) के लिए 17,843 टिकटों की धड़ाधड़ बिक्री हो चुकी है। बिना ब्लॉक सीटों के कलेक्शन: ₹45.47 लाख, ब्लॉक सीटों के साथ कुल कलेक्शन: ₹1.89 करोड़, शुरुआती ट्रेंड को देखते हुए फिल्म की यह रफ्तार काफी अच्छी मानी जा रही है।

अंतिम दो दिन बेहद अहम

Dhamaal 4 Advance Booking Day 1
Dhamaal 4 Advance Booking Day 1( Source: Social Media)

'धमाल 4' की रिलीज में अब सिर्फ दो दिन का समय बचा है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर एक धमाकेदार ओपनिंग दर्ज कराने के लिए फिल्म को अपनी प्री-सेल्स में एक बड़ा उछाल दिखाना होगा। ट्रेड एनलिस्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे पर बंपर कमाई के लिए फिल्म को रिलीज से पहले 3 से 4 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की कोशिश करनी होगी। अब देखना यह है कि अजय देवगन और उनकी पलटन इस बार दर्शकों को कितना हंसा पाती है!

धमाल 4 के बारे में

Dhamaal 4 Advance Booking Day 1( Source: Social Media)
Dhamaal 4 Advance Booking Day 1( Source: Social Media)

'धमाल 4' को इंद्र कुमार ने निर्देशित किया है और इसे अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद और विजय पाटकर भी नजर आएंगे।

Also Read: Dada The Sourav Ganguly Story First Look Out: लॉर्ड्स की बालकनी, खुली जर्सी… राजकुमार राव ने हुबहू रीक्रिएट किया ‘दादा’ का वो आइकॉनिक मोमेंट!

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×