W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Dhamaal 4 Star Cast Fees: अजय देवगन बने 'धमाल 4' के सबसे महंगे स्टार, बजट के चक्कर में खुद कम की थी फीस, बाकी स्टार्स भी मालामाल

11:56 AM Jul 09, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
dhamaal 4 star cast fees  अजय देवगन बने  धमाल 4  के सबसे महंगे स्टार  बजट के चक्कर में खुद कम की थी फीस  बाकी स्टार्स भी मालामाल
Dhamaal 4 Star Cast Fees

बॉलीवुड के चहेते सुपरस्टार अजय देवगन और डायरेक्टर इंद्र कुमार की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल' एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है। फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) कल यानी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन  रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने जो हंगामा मचाया है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। एडवांस बुकिंग से लेकर स्टार्स की फीस तक, हर तरफ बस इसी फिल्म के चर्चे हैं। आइए आपको बताते हैं इस फिल्म से जुड़ी 3 बड़ी बातें।

Advertisement

एडवांस बुकिंग में 'धमाल 4' का जलवा, रिलीज से पहले ही छाप डाले करोड़ों रुपये

Dhamaal 4 Star Cast Fees
Dhamaal 4 Star Cast Fees ( Source: Social Media)

आजकल फिल्मों की किस्मत का फैसला रिलीज से पहले ही होने लगता है और 'धमाल 4' के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। मेकर्स ने जैसे ही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की, फैंस टिकट खरीदने के लिए टूट पड़े।

Advertisement

खबरों के मुताबिक, पहले ही दिन इस फिल्म के 59 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इसके दम पर फिल्म ने केवल एडवांस बुकिंग से 1.6 करोड़ रुपये का सीधा कलेक्शन कर लिया है। अगर इसमें ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ दिया जाए, तो यह आंकड़ा 5.24 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। इस बंपर रिस्पॉन्स को देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन डबल डिजिट यानी 10 करोड़ से ऊपर की धमाकेदार ओपनिंग करने वाली है।

Advertisement

आपको बता दें कि मेकर्स ने आम जनता का पूरा ध्यान रखा है। आपके शहर के सिंगल स्क्रीन और छोटे सिनेमाघरों में इस फिल्म की टिकट का दाम लगभग 150 से 200 रुपये के बीच रखा गया है, ताकि हर कोई अपनी फैमिली के साथ जाकर हंस सके। हालांकि, अगर आप बड़े मॉल्स या PVR-Inox जैसे मल्टीप्लेक्स में बड़ी सीट्स या रिक्लाइनर पर फिल्म देखना चाहते हैं, तो वहां वीकेंड के कारण टिकट का रेट 300 से 500 रुपये तक जा सकता है।

अजय देवगन ने वसूली सबसे भारी-भरकम फीस, बजट कंट्रोल करने के लिए खुद कम किए पैसे

Ajay Devgn Fees for Dhamaal 4
Ajay Devgn Fees for Dhamaal 4 ( Source : Social Media)

'धमाल 4' इस फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है, जिसका कुल बजट लगभग 200 करोड़ रुपये है। इस भारी बजट की सबसे बड़ी वजह फिल्म की तगड़ी स्टारकास्ट और बड़े लेवल पर शूट किए गए कॉमेडी और एक्शन सीन्स हैं।

अगर फीस की बात करें, तो इस फिल्म के लिए भी अजय देवगन ने सबसे ज्यादा पैसे लिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन ने इस फिल्म के लिए 40 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। मजेदार बात यह है कि फिल्म का बजट बजट में रखने के लिए अजय ने अपनी रेगुलर फीस में थोड़ी कटौती भी की थी, जिसके लिए प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने उनकी तारीफ भी की थी। फीस कम करने के बाद भी अजय इस फिल्म के सबसे महंगे एक्टर हैं।

अरशद, रितेश और बाकी स्टार्स के हाथ लगी कितनी रकम?

Riteish Deshmukh and Arshad Warsi Dhamaal 4 fees
Riteish Deshmukh and Arshad Warsi Dhamaal 4 Fees ( Source : Social Media)

अजय देवगन के अलावा फिल्म की बाकी पलटन ने भी मेकर्स से मोटी रकम वसूली है। फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले रितेश देशमुख, अरशद वारसी और रवि किशन को इस फिल्म के लिए करीब 10-10 करोड़ रुपये की फीस मिली है।

वहीं, फिल्म में अपनी कॉमेडी से सबको लोटपोट करने वाले मानव यानी जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता और अंजलि आनंद में से हर एक को लगभग 2-2 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके साथ ही, एक्ट्रेस संजीदा शेख को इस रोल के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये मिले हैं।

हालांकि मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर इन आंकड़ों की कन्फर्मेशन नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन स्टार्स की फीस को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस बार फिल्म में एक पुराना 57 साल पुराना भोजपुरी गाना 'फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी' भी इस्तेमाल किया गया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Read More: Seher Hone Ko Hai 09 July 2026 Spoiler Alert: फूफी जान की क्रूरता ने पार की हदें, क्या माहिद सुनेगा अपनी बहन ..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×