Salman Khan के नए लुक ने बढ़ाई फैंस की चिंता, भाईजान की सेहत को लेकर उठे सवाल
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कई फैंस हैरान रह गए है। अपने अलग और सिंपल अंदाज के लिए पॉपुलर सलमान इस बार काफी बदले हुए लुक में नजर आए, जिसके बाद कुछ फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर करनी शुरू कर दी।

दरअसल, सलमान खान शुक्रवार (17 जुलाई) को मुंबई स्थित स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के ऑफिस पहुंचे थे। यहां उन्होंने SRA के स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर का उद्घाटन किया। इस इवेंट से जुड़े वीडियो जब सोशल मीडिया पर सामने आए तो फैंस की नजर सबसे पहले उनके बदले हुए लुक पर गई।
Fans Concerned For Salman Khan's Health: नए लुक को देखकर फैंस हुए हैरान
Is everything ok with Salman Khan and his health ..? 😳😳 pic.twitter.com/dSSPmz0OCX
— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) July 19, 2026
इवेंट के दौरान सलमान खान बेहद सिंपल अंदाज में नजर आए। उन्होंने क्लीन-शेव लुक रखा था और हल्के ऑलिव-ग्रीन कलर की पेंट और बेज कलर की शर्ट पहनी हुई थी। उनका रफ एंड टफ अंदाज देखकर कई लोगों को लगा कि एक्टर पहले से काफी अलग दिख रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने सलमान के इस लुक पर अपना रिएक्शन भी दिया। एक यूजर ने लिखा कि समय के साथ हर किसी में बदलाव आता है और अब सलमान को उम्र के हिसाब से किरदार चुनने चाहिए। वहीं, कुछ फैंस ने उनकी तुलना दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र से करते हुए उनकी सेहत को लेकर सवाल भी पूछे।
एक फैन ने चिंता जताते हुए X पर लिखा कि, "क्या सलमान खान और उनकी सेहत के साथ सब ठीक है?" हालांकि, इवेंट के दौरान सलमान पूरी तरह कम्फर्टेबल नजर आए और उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए मजाक भी किया।
सलमान ने अपने अंदाज में की मीडिया से बात

इवेंट के बाद जब सलमान खान मीडिया से बातचीत करने पहुंचे तो उन्होंने अपने खास अंदाज में माहौल को हल्का कर दिया। रिपोर्टर्स को देखकर मुस्कुराते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनसे कुछ भी पूछा जा सकता है, लेकिन कुछ सवालों का कोई मतलब नहीं होता।
SRA इवेंट में निभाई खास जिम्मेदारी

सलमान खान ने SRA के कामों की तारीफ भी की और संस्था की अलग-अलग एक्टीविटीज़ के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने SRA के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ. महेंद्र कल्याणकर की मौजूदगी में 50 से ज्यादा लोगों को उनके नए पक्के घरों की चाबियां भी सौंपीं। सलमान खान का यह वीडियो भले ही उनके बदले हुए लुक की वजह से चर्चा में आया हो, लेकिन इवेंट में उनकी मौजूदगी और सोशल पहल में योगदान ने भी लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच लिया।

Join Channel