Gaurav Khanna Controversy KKK 15: शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर लगाया बुली करने का आरोप, कहा- 'जिंदगी में कभी नहीं मिलूंगी'
टीवी का सबसे फेमस शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' बहुत जल्द टीवी पर शुरू होने वाला है। फैंस रोहित शेट्टी के इस शो का काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शो की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है और सभी कंटेस्टेंट्स भारत लौट आए हैं। लेकिन शो के ऑन-एयर होने से पहले ही सेट से एक ऐसी खबर आई है, जिसने पूरी टीवी इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया है।
टीवी की फेमस एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने अपने साथ शो में काम कर रहे एक्टर गौरव खन्ना पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। शगुन का दावा है कि गौरव ने साउथ अफ्रीका में शूटिंग के दौरान उन्हें बहुत परेशान किया और नीचा दिखाने की कोशिश की।
'सेट पर मुझे कमजोर समझकर निशाना बनाते थे गौरव' - शगुन शर्मा

एक इंटरव्यू में केप टाउन का अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए शगुन शर्मा काफी इमोशनल हो गईं। शगुन ने बताया कि सेट पर गौरव खन्ना का बिहेवियर उनके प्रति बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई ऐसा इंसान है जिससे वह दोबारा कभी नहीं मिलना चाहेंगी, तो उन्होंने तुरंत गौरव खन्ना का नाम लिया।
शगुन ने कहा, "गौरव खन्ना एक ऐसे इंसान हैं, जिनसे मैं अपनी जिंदगी में कभी दोबारा नहीं मिलना चाहूंगी। उन्होंने मुझे सेट पर बहुत तंग किया है।" शगुन ने आगे खुलासा किया कि अगर कोई टास्क या स्टंट चल रहा होता था और पांच में से चार लोग उसे छोड़ देते थे, तो गौरव बाकी सबको छोड़कर सिर्फ उन्हें ही निशाना बनाते थे। वह बार-बार कहते थे कि 'ये तो छोड़ देती है, ये बहुत कमजोर है।' शगुन के मुताबिक, गौरव का यह रवैया उनके लिए काफी दुखद और परेशान करने वाला था।
'कैमरे के पीछे बदल जाता है असली चेहरा' - शगुन का तीखा हमला

गौरव खन्ना की इस बात से दुखी होकर शगुन शर्मा ने आगे कहा कि किसी भी इंसान की असलियत तब पता चलती है जब आप उसके साथ वक्त बिताते हैं। टीवी पर जो जैसा दिखता है, असल जिंदगी में वैसा बिल्कुल नहीं होता।
शगुन ने साफ शब्दों में कहा कि वह गौरव के इस बर्ताव को कभी नहीं भूल सकतीं और इसीलिए उन्होंने मन बना लिया है कि वह भविष्य में गौरव खन्ना से कभी मुलाकात नहीं करेंगी। शगुन शर्मा जो आजकल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और इससे पहले 'इश्क पर ज़ोर नहीं' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं, उनके इस बयान से टीवी इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।
फैंस का फूटा गुस्सा, बोले- 'गौरव खन्ना को टारगेट करना फैशन बन गया है'

गुन शर्मा के इस बड़े खुलासे के बाद कुछ लोग उनके साथ खड़े नजर आए, वहीं दूसरी तरफ गौरव के फैंस शगुन पर भड़क गए और उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। सोशल मीडिया पर यूजर्स शगुन पर पब्लिसिटी पाने का इलज़ाम लगा रहे हैं। गौरव के फैंस का कहना है कि हर कोई गौरव खन्ना को बेवजह टारगेट कर रहा है ताकि वो सुर्खियों में आ सके।
गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने भी एक शो के दौरान अपने तलाक और अलग रहने का खुलासा किया था, जिसके बाद से गौरव लगातार ट्रोल्स के निशाने पर बने हुए हैं। अब शगुन के इस बयान ने आग में घी डालने का काम किया है। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अब तक गौरव खन्ना की तरफ से कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आई है।
Read More: Spider Man Brand New Day Box Office: 8 घंटे में Box Office पर वो कर दिया जो हॉलीवुड के..

Join Channel