Hanuman Ansh Movie: क्या Neem Karoli Baba ही हैं Neeb Karori Baba? 'हनुमान अंश' से जुड़ा है नाम का ये दिलचस्प किस्सा
फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। बाबा नीम करौली जी के जीवन और उनके चमत्कारों पर बेस्ड यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में बाबा जी का मुख्य किरदार निभा रहे एक्टर शोभिनव सत्या की एक्टिंग को हर कोई बहुत पसंद कर रहा है और उनकी बहुत तारीफ हो रही है। लेकिन इसी बीच दर्शकों और भक्तों के मन में एक सवाल बार-बार आ रहा है कि क्या 'नीम करौली बाबा' और 'नीब करौरी बाबा' एक ही हैं? इस बात का सच खुद शोभिनव सत्या ने अपने इंटरव्यू में बहुत ही सादगी से बताया है।
'नीम करोली' या 'नीब करौरी': जानिए दोनों नामों के पीछे का असली इतिहास

शोभिनव सत्या ने खुलासा किया कि बाबा जी का मूल और असली नाम 'नीब करौरी' ही है। उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले में 'नीब करौरी' नाम का एक गांव है, जहां बाबा जी ने कई वर्षों तक कठिन तपस्या की थी। वहां के स्थानीय (लोकल) और गांव के लोग उन्हें हमेशा इसी नाम से बुलाते रहे हैं।
तो फिर 'नीम करोली' नाम कैसे प्रसिद्ध हुआ? दरअसल, जब स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग और बाबा राम दास जैसे विदेशी भक्त उत्तराखंड के कैंची धाम आश्रम आने लगे, तो पश्चिमी उच्चारण (Western accent) की वजह से 'नीब करौरी' धीरे-धीरे "नीम करोली" के रूप में दुनिया भर में फेमस हो गया। नाम भले ही दो हों, लेकिन संत एक ही हैं।
ट्रेन का वह अद्भुत चमत्कार और 'हनुमान अंश' बनने की पूरी कहानी

फिल्म 'हनुमान अंश' में बाबा जी के जीवन की सबसे फेमस इंसिडेंट को भी दिखाया गया है। जब एक अंग्रेज टिकट चेकर ने बाबा जी को ट्रेन से नीचे उतार दिया था, तो पूरी ट्रेन रहस्यमयी तरीके से वहीं रुक गई। रेलवे अधिकारियों के माफी मांगने और बाबा जी के वापस बैठते ही ट्रेन चलने लगी।
जिस स्थान पर यह घटना हुई, उसे आज 'नीम करौरी स्टेशन' के नाम से जाना जाता है। बाबा जी की निस्वार्थ सेवा, गरीबों को भोजन कराना और हनुमान जी के प्रति उनकी अटूट भक्ति के कारण ही लोग उन्हें 'हनुमान अंश' कहकर पूजते हैं।
सेट पर रोज होते थे चमत्कार, हनुमान चालीसा से दूर होती थीं अड़चनें

शोभिनव सत्या ने शूटिंग के दौरान के कुछ बेहद हैरान कर देने वाले एक्सपीरियंस शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के सेट पर हर दिन कोई न कोई नई रुकावट आ जाती थी। ऐसे समय में पूरी टीम एक साथ बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करती थी और देखते ही देखते समस्या अपने आप दूर हो जाती थी।
एक्टर का कहना है कि शूटिंग के दौरान उन्होंने खुद सेट पर बाबा जी की भगवान या शक्ति का अहसास महसूस की है। इस रोल को निभाने के बाद उनके भीतर एक गहरा आध्यात्मिक बदलाव आया है।
Read More: Twinkle Khanna Kitchen Raid: तुकाराम मुंढे की रेड से सीख लेकर ट्विंकल खन्ना ने किचन में मारी..
