W3Schools
Advertisement

Hanuman Ansh Vs Jawaan: 2 करोड़ में बनी 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, फिल्म ने तोड़ा 'जवान' का रिकॉर्ड

नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर बेस्ड फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर रही है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और कमाई के मामले में शाहरुख खान की 'जवान' का 26वें दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानिए स्टीव जॉब्स और जूलिया रॉबर्ट्स से जुड़े बाबा के खास किस्से और फिल्म की अद्भुत सफलता की पूरी कहानी।
12:25 PM Sep 02, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर बेस्ड फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर रही है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और कमाई के मामले में शाहरुख खान की 'जवान' का 26वें दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानिए स्टीव जॉब्स और जूलिया रॉबर्ट्स से जुड़े बाबा के खास किस्से और फिल्म की अद्भुत सफलता की पूरी कहानी।
hanuman ansh vs jawaan  2 करोड़ में बनी  हनुमान अंश  ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास  फिल्म ने तोड़ा  जवान  का रिकॉर्ड
Hanuman Ansh Vs Jawaan

Hanuman Ansh Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों एक छोटी भक्ति फिल्म 'हनुमान अंश' का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है। बिना किसी बड़े स्टारकास्ट या भारी-भरकम प्रचार के रिलीज हुई इस फिल्म ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया है। 7 अगस्त को पर्दे पर आई इस फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन तीसरे हफ्ते के बाद इसने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए।

Advertisement

26वें दिन 'जवान' को पछाड़ा, 50 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

Hanuman Ansh Vs Jawaan
Hanuman Ansh Vs Jawaan ( Source: Social Media)

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुरुआती हफ्तों में रोजाना 5 से 20 लाख रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने 26वें दिन रिकॉर्ड 8.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

Advertisement

इस कमाई के साथ फिल्म ने शाहरुख खान की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर 'जवान' और 'पुष्पा 2' के 26वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सिर्फ  2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' का 26 दिनों का कुल भारत नेट कलेक्शन ₹54.13 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹63.82 करोड़ तक पहुंच चुका है। और ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से दर्शक सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं, फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

Advertisement

आपको बता दें, 'जवान' (Jawan) ने अपने चौथे रविवार (Day 25) को भारत में सभी भाषाओं (हिंदी, तमिल, तेलुगु) को मिलाकर लगभग ₹9.12 से ₹9.37 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई की थी। वहीं, 'हनुमान अंश' ने अपने चौथे रविवार (Day 24) को भारत में शानदार ₹12.75 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई की थी।

अकबरपुर से कैंची धाम: जानिए कौन थे नीम करोली बाबा

Neem Karoli Baba Kainchi Dham
Neem Karoli Baba Kainchi Dham ( Source: Social Media)

फिल्म 'हनुमान अंश' की पूरी कहानी महान संत नीम करोली बाबा (महाराज जी) के जीवन, उनकी भक्ति और अध्यात्म पर बेस्ड है। उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में जन्मे लक्ष्मण नारायण शर्मा (नीम करोली बाबा) का जीवन हमेशा से जनकल्याण और ईश्वर भक्ति को समर्पित रहा।

उन्हें भगवान हनुमान का बहुत बड़ा भक्त माना जाता है। उन्होंने उत्तराखंड के नैनीताल जिले में 'कैंची धाम' आश्रम की स्थापना की थी, जो आज भी देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। फिल्म में उनके साधु जीवन से लेकर लोगों के दुख दूर करने और उनकी शिक्षाओं को बेहद सरलता और खूबसूरती से दिखाया गया है।

स्टीव जॉब्स से लेकर जूलिया रॉबर्ट्स तक, बाबा की महिमा के मुरीद थे विदेशी दिग्गज

Julia Roberts Neem Karoli Baba Connection
Julia Roberts Neem Karoli Baba Connection ( Source: Social Media)

नीम करोली बाबा का नाम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फेमस है। एप्पल कंपनी शुरू करने वाले स्टीव जॉब्स 1970 के दशक में अपने जीवन के मुश्किल दौर में आध्यात्मिक शांति की तलाश में भारत आए थे और कैंची धाम पहुंचे थे।

ऐसे ही फेसबुक बनाने वाले मार्क जुकरबर्ग भी अपनी कंपनी के शुरुआती दिनों में दिशा पाने के लिए कैंची धाम आए थे। हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स ने भी एक इंटरव्यू में एक्सेप्ट किया था कि वे नीम करोली बाबा की तस्वीर देखकर अध्यात्म की ओर अट्रैक्ट हुई थीं। फिल्म 'हनुमान अंश' बाबा के इन्हीं पहलुओं और उनकी चमत्कारी शक्ति को दर्शकों के सामने पेश करती है।

Read More: ‘Mirzapur: The Movie’ के रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड का बड़ा फैसला, इंटीमेट सीन्स पर चली कैंची..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×