W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ikka Movie: बिना Theatre आए सीधे OTT पर धमाका करने पहुंची Sunny Deol की 'इक्का', Akshaye Khanna संग इस रोल में दिखेंगे 'तारा सिंह'

04:35 PM Jul 10, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
ikka movie  बिना theatre आए सीधे ott पर धमाका करने पहुंची sunny deol की  इक्का   akshaye khanna  संग इस रोल में दिखेंगे  तारा सिंह
Ikka Movie

बॉलीवुड के 'ढाई किलो का हाथ' वाले सनी देओल और अक्षय खन्ना के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' में देश के लिए साथ लड़ने वाले ये दोनों वेटेरन आर्टिस्ट पूरे 29 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की नई फिल्म 'इक्का' (Ikka) रिलीज हो चुकी है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस बार आपको इस फिल्म को देखने के लिए थियेटर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि यह फिल्म सीधे आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन्स पर दस्तक दे चुकी है।

Advertisement

कोर्टरूम ड्रामा में वकील बने सनी देओल, मर्डर के शक में फंसे अक्षय खन्ना

Ikka Movie
Ikka Movie ( Source : Social Media) 

आपको बता दें कि फिल्म 'इक्का' एक सस्पेंस से भरपूर कोर्टरूम ड्रामा है। 'गदर 2' की हिस्टोरिकल सक्सेस के बाद फैंस सनी देओल को एक अलग और दमदार किरदार में देखना चाहते थे। इस फिल्म में सनी देओल एक बेहद ईमानदार और इंसाफ वकील की भूमिका में हैं। वहीं, दूसरी तरफ अक्षय खन्ना एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जिस पर मर्डर (हत्या) का संगीन आरोप है। फिल्म की पूरी कहानी इसी कानूनी लड़ाई, सच और झूठ के खेल के इर्द-गिर्द घूमती है। कोर्ट के भीतर सनी देओल और अक्षय खन्ना की टक्कर देखना दर्शकों के लिए एक बेहतरीन एक्सपीरियंस होने वाला है।

Advertisement

जानें कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है फिल्म 'इक्का'

Ikka movie Netflix
Ikka movie Netflix ( Source: Social Media) 

अगर आप भी इस वीकेंड पर सनी और अक्षय की इस जबरदस्त भिड़ंत को देखना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि फिल्म 'इक्का' आज यानी 10 जुलाई 2026 से मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रही है। मेकर्स ने इस फिल्म को थियेटर्स में रिलीज न करके सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उतारने का फैसला किया है। आज के बदलते दौर में सीधे ओटीटी पर फिल्मों का आना अब एक बड़ा ट्रेंड बन चुका है और 'इक्का' इस साल की सबसे बड़ी डायरेक्ट-टू-OTT रिलीज में से एक मानी जा रही है।

Advertisement

दीया मिर्जा से लेकर तिलोत्तमा शोम तक, फिल्म में दिखेगी दमदार स्टारकास्ट

Akshaye Khanna new movie Ikka
Akshaye Khanna New Movie Ikka ( Source : Social Media) 

इस फिल्म को खास सिर्फ सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी ही नहीं बनाती, बल्कि फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद मजबूत है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं के अलावा दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन कपूर जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आ रहे हैं।

फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है, जबकि इसकी कहानी अलथिया कौशल और मयंक तिवारी ने लिखी है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर जूलियस पैकियम ने दिया है और गानों का संगीत मशहूर संगीतकार मिथुन ने तैयार किया है। बेहतरीन कलाकारों से सजी यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर के शौकीनों के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट डोज है।

Read More: Raghav Juyal Dating Shehnaaz Gill: राघव जुयाल के बर्थडे पर शहनाज गिल ने सबके सामने थामा हाथ, वीडियो देख..

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×