W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नंगे पैर सीढ़ियां चढ़ीं Jhanvi Kapoor, 'पेद्दी' की Success के लिए बालाजी के दरबार पहुंचीं एक्ट्रेस

01:42 PM Jun 04, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
नंगे पैर सीढ़ियां चढ़ीं jhanvi kapoor   पेद्दी  की success के लिए बालाजी के दरबार पहुंचीं एक्ट्रेस
Janhvi Kapoor Visited Tirupati Temple

Janhvi Kapoor Visited Tirupati Temple: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और वेटरन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। सुपरस्टार राम चरण के साथ उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज देखा जा रहा है। बिना किसी तामझाम और बिना किसी वीआईपी ट्रीटमेंट के, यह हसीना एक बेहद मुश्किल परीक्षा देती नजर आई।

Advertisement

आखिर अपनी फिल्म की बंपर सफलता के बीच इस हसीना ने ऐसा कौन सा कदम उठा लिया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही है हैं और हर कोई बस उनके संस्कारों की तारीफ कर रहा है? आइए आपको बताते हैं इस हुस्न की मल्लिका के इस चौंकाने वाले सफर की पूरी इनसाइड स्टोरी...

Advertisement

Janhvi Kapoor Visited Tirupati Temple: अलिपिरी मार्ग की 3550 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचीं दरबार, बीच रास्ते में हाफती नजर आईं जाह्नवी

अपनी हर फिल्म की रिलीज पर भगवान का आशीर्वाद लेने वाली जाह्नवी कपूर को इस बार अलिपिरी पैदल मार्ग पर देखा गया। भगवान बालाजी के दर्शन की चाह में उन्होंने नंगे पैर ही 3550 कठिन सीढ़ियां चढ़ने का फैसला किया। चढ़ाई के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब एक्ट्रेस बुरी तरह थक गईं और हांफने लगीं।

Advertisement

थककर चूर होने के बाद जाह्नवी ने बीच रास्ते में बैठकर कुछ देर आराम किया। इस दौरान वहां मौजूद बाकी श्रद्धालु अपनी चहेती स्टार को अपने बीच देखकर हैरान रह गए। हालांकि, जाह्नवी ने फैंस की अटेंशन पर ध्यान न देते हुए अपना पूरा ध्यान भगवान की भक्ति और अपनी मंजिल पर रखा। इस दौरान वह किसी से फोन पर बात करते हुए भी स्पॉट की गईं।

Peddi Movie Release Success: मां श्रीदेवी की यादों और परंपरा को रख रही हैं जिंदा, सादगी ने जीता फैंस का दिल

Peddi Movie Release Success
Peddi Movie Release Success ( Source: Social Media) 

जाह्नवी कपूर की तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रति यह अटूट श्रद्धा कोई नई बात नहीं है। दरअसल, उनकी मां और बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी भी बालाजी की परम भक्त थीं। जाह्नवी अक्सर इंटरव्यूज में कह चुकी हैं कि तिरुपति आकर उन्हें एक बेहद मानसिक सुकून मिलता है और वह अपनी मां की इस परंपरा को हमेशा निभाती रहेंगी।

इस खास मौके पर जाह्नवी ट्रेडिशनल सूट लुक में नज़र आईं, जो उनकी सिम्पलिसिटी को और बढ़ा रहा था। बिना किसी तामझाम और बिना किसी वीआईपी ट्रीटमेंट के आम भक्तों की तरह सीढ़ियां चढ़कर भगवान के द्वार पहुंचना, जाह्नवी के इसी अंदाज ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर कह रहे हैं कि 'संस्कार हो तो ऐसे'।

Janhvi Kapoor Ram Charan Peddi:  बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' को मिला बंपर रिस्पॉन्स

Janhvi Kapoor Ram Charan Peddi
Janhvi Kapoor Ram Charan Peddi ( Source : Social Media)

अगर बात करें जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की, तो फिल्म 'पेद्दी' उनकी दूसरी बड़ी साउथ इंडियन (टॉलीवुड) फिल्म है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में वह पहली बार ग्लोबल स्टार राम चरण के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं। फिल्म के रिलीज होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

जाह्नवी और राम चरण की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और फिल्म के शानदार गानों को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती रुझानों में फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि तिरुपति बालाजी के आशीर्वाद और फैंस के इस बेशुमार प्यार के बाद 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कितने नए रिकॉर्ड ध्वस्त करती है।

Read More: Anushka Sharma Homeopathy Post: होम्योपैथी का सपोर्ट करके फंसी Anushka Sharma, भड़के ‘The Liver Doc’ ने कहा ‘अनपढ़ सेलिब्रिटी’

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×